Sunday , November 1 2026
Breaking News

Gujarat: PM मोदी ने सुजुकी प्लांट की रखी आधारशिला, कहा – ‘ये भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का प्रतीक’

PM Modi in Gujarat: digi desk/BHN/सोनीपत/  भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा के सोनीपत में मारुति सुजुकी वाहन निर्माण प्लांट और गुजरात के हंसलपुर में सुजुकी EV बैटरी प्लांट की आधारशिला रखी। आपको बता दें कि गुरुग्राम और मानेसर के बाद मारुति सुजुकी का यह हरियाणा में तीसरा प्लांट है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मारुति सुजुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में दोनों देशों के बीच रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं। अपने संबोधन में उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी याद किया।

शिंजो आबे को किया याद

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को याद करते हुए कहा कि जब वे गुजरात आए थे और उन्होंने जो समय यहां बिताया था, उसे गुजरात के लोग बहुत आत्मीयता से याद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज गुजरात-महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन से लेकर यूपी में बनारस के रुद्राक्ष सेंटर तक, विकास की कितनी ही परियोजनाएं भारत-जापान दोस्ती का उदाहरण हैं और इस दोस्ती की जब बात होती है, तो हर एक भारतवासी को हमारे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे जी की याद जरूर आती है।

उन्होंने जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देशों को और करीब लाने के लिए जो प्रयास उन्होंने किए थे, आज पीएम किशिदा उसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं। वहीं जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री किशिदा ने भी वीडियो संदेश में मारुति सुजुकी को प्यार और समर्थन देने के लिए जनता और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *