Sunday , November 1 2026
Breaking News

Gujarat: आणंद में हिट एंड रन, 6 की मौत, कांग्रेस विधायक का दामाद गिरफ्तार

 

Gujarat road accident: digi desk/BHN/ रक्षाबंधन के दिन गुजरात के आणंद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार ने रिक्शा और बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। हिट एंड रन के इस मामले में 6 लोगों की मौत हो गई। आरोपी कांग्रेस विधायक का दामाद है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गैर-इरादतन हत्या के केस दर्ज किया गया है। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। घटना सोजित्रा गांव के पास गुरुवार शाम को हुई। हादसा आणंद शहर को तारापुर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा था परिवार

परिजन रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। आरोपी का नाम केतन रमनभाई पाधियार है जो कांग्रेस विधायक पूनमभाई परमार का दामाद है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने कहा, ‘आणंद में शाम करीब सात बजे कार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कार केतन नाम के एक व्यक्ति के पास है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार मालिक से रिपोर्ट मांगी गई है। दुर्घटना के बारे में और जानकारी पूछताछ के बाद पता चलेगी।’

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *