Kareena Kapoor Affairs: digi desk/BHN/मुंबई/ करीना कपूर बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वे अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग
ही जगह बना चुकी हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं अपनी स्टाइल के मामले में भी करीना टाॅप पर रहती हैं। करीना कपूर की शादी हो चुकी है और साथ ही दो बच्चे भी हैं लेकिन इसके बावजूद भी आज वे स्टनिंग और फिट नजर आती हैं। अपने इसी अंदाज के कारण करीना ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स को अपना दीवाना बनाया था। कुछ ने तो करीना के प्यार में अपनी शादीशुदा जिंदगी भी दाव पर लगा दी थी। सैफ अली खान से शादी के पहले करीना के कई एक्टर्स के साथ अफेयर के चर्चे हुए थे।
स्कूल में ही हो गया था प्यार
करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल के दिनों के समय उन्हें कोई पसंद आ गया था। उस समय में अपनी टीनएज में थीं। करीना को वह लड़का इतना पसंद था कि वे उससे शादी करना चाहती थीं। लेकिन उनके अफेयर की बात उनके घरवालों तक पहुंच गई। जिसके कारण करीना के घरवालों ने इस अफेयर को ज्यादा दिन तक चलने नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह लड़का कोई और नहीं बल्कि फिल्ममेकर पहलाज निहलानी के बेटे विक्की निहलानी थे।
ऋतिक रोशन के साथ था अफेयर
करीना के फिल्मों में एंट्री करने के बाद उनका नाम ऋतिक रोशन से जुड़
गया था। ऋतिक उस समय शादीशुदा थे। करीना और ऋतिक करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके साथ ही दोनों ने मुझसे दोस्त करोगी, यादें, मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इन दोनों के अफेयर के चर्चे मीडिया में छाए ही रहते थे। ऋतिक और करीना के अफेयर से परेशान होने के कारण ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक्टर पर करीना के साथ फिल्म करने पर ही बैन लगा दिया था।
फरदीन खान के साथ थे चर्चे
करीना की लाइफ में एक और खान पहले भी आ चुके थे। करीना जब अपनी फिल्म फिदा की शूटिंग कर रही थी तब एक्ट्रेस और फरदीन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। लेकिन कभी भी करीना या फरदीन ने मीडिया के सामने आकर इस बारे में खुलकर बात नहीं की।
शाहिद के साथ कुबूल किया था अफेयर
फरदीन खान के बाद करीना का नाम शाहिद के साथ जुड़ने लगा था। बाद में करीना ने खुद भी आकर अपने अफेयर की बाद को कुबुल किया था। करीना ने अपने एक इंटरव्यू में भी ये बताया था कि वे शाहिद कपूर के पीछे पूरी तरह से पागल थीं। लेकिन शाहिद उन्हें जरा भी भाव नहीं देते थे। करीना ने शाहिद को कॉल, मैसेजेस करने के साथ-साथ स्टाॅक भी किया था।
वे शाहिद के पीछे तब तक पड़ी रहीं जब तक के वे मान नहीं गए। शाहिद और करीना का कई सालों तक अफेयर चला। इतना ही नहीं इनका एक एमएमएस भी लीक हो गया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था। वहीं पांच साल डेट करने के बाद जब वी मेट फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जब वी मेट एक ही फिल्म थी जो करीना और शाहिद की साथ में हिट फिल्म थी।
सैफ अली खान के साथ रही थीं लीव इन में
शाहिद कपूर से अलग होने के बाद करीना की लाइफ में सैफ अली खान आ गए थे। फिल्म टशन में सैफ और करीना के साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। इन दोनों की ये फिल्म तो फ्लॅाप हो गई थी लेकिन इनका अफेयर काफी अच्छा चला।
दोनों ने एक-दूसरे को लगभग चार साल तक डेट किया था। साल 2012 में दोनों ने शादी की थी। और आज सैफ अली खान और करीना के दो बेटे भी हैं।
Bhaskar Hindi News