Thursday , May 23 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: निजी और पेशेवर जीवन में इस हफ्ते आएगा महत्वपूर्ण मोड़, जानिए शुभ अंक

Weekly Rashifal (10 – 16 जुलाई 2022)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): घर व कार्यस्थल पर अशांत माहौल में सूझबूझ से व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यस्थल पर काम को लेकर लोग आप पर भरोसा करते हैं, किंतु अत्यधिक जिम्मेदारियां उठाने के बजाय उन्हें साझा करना उचित होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, विश्राम का समय निकालें। संतान से सुख मिलेगा। संबंधों को प्रेम से सींचें। क्रोध में ऊर्जा बर्बाद करने के बजाय उसे लक्ष्यों की ओर प्रवृत्त करें। ध्यान व योग से जीवन में संतुलन बिठाएं। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ब्राउन
वृष (21 अप्रैल-21 मई): कार्यस्थल पर जटिल परिस्थितियों को तार्किक दृष्टिकोण से हल करेंगे। निजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। सामाजिक व पारिवारिक आयोजनों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। किसी युवती के आकर्षण से बचें अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। निजी संबंधों में समझौते को तैयार नहीं होंगे, फलस्वरूप तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं व निवेश से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
मिथुन (22 मई-21 जून): निजी व पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन के मोड़ पर हैं, ऐसे में अपने सत्य को समझने की आवश्यकता है। संबंधों में मुश्किलों व कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है, पर उनसे सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। प्राथमिकताएं सुनिश्चित करने से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। अतीत को भुलाकर सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। मीन राशि के व्यक्ति से कठिन परिस्थितियों में सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 1 8 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
कर्क (22 जून-22 जुलाई): अप्रिय घटित होने की कल्पनाओं से व्यथित न हों, वे सिर्फ मन का वहम हैं। स्वास्थ्य समस्याओं व वित्तीय हानि से निराशा हो सकती है, पर ये मुश्किलें क्षणिक रहेंगी। सकारात्मक दृष्टिकोण अपेक्षित है। बंधनमुक्त होकर स्वयं के लिए निर्णय लें। चालाक व्यक्ति बातों में बहलाकर मुश्किल में डाल सकता है, उससे बचें। धैर्य व निष्ठा से संबंधों में प्रेम व सहयोग मिलेगा। स्वयं को दोष न दें व अतीत के दुख को बह जाने दें। अंक: 9 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): निजी व व्यावसायिक जीवन में नवीन ऊर्जा प्रवाहित करेंगे। पारिवारिक मामलों का समाधान व कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध से मन आनंदित रहेगा। मित्रों व परिचितों के मध्य आकर्षक छवि निर्मित होगी। ईष्यालु सहकर्मी पद व प्रतिष्ठा छीनने का प्रयास कर सकता है, उससे बचें। लोगों के बाह्य आकर्षण से प्रभावित न हों। अर्थपूर्ण संबंधों को वरीयता दें। अत्यधिक खरीदारी बजट बिगाड़ सकती हैं, सचेत रहें। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): सुखद यात्रा का योग बनेगा। किसी व्यक्ति से क्षणिक मुलाकात हृदय पर अमिट छाप छोड़ जाएगी। अल्पकालीन कार्यव्यवसाय को महत्व देने से बड़े अवसर निर्मित होंगे। अपनी दिनचर्या का पुनरीक्षण करें। जीवन में सबकुछ समेटने के बजाय उन चीजों को महत्व दें, जिनमें प्रसन्नता मिले। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। कर्क राशि का व्यक्ति नई तकनीक से परिचय कराएगा, जिससे आपका कार्य आसान होगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: बन्र्ट आरेंज
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा मिलेगी व वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति से जुड़े मामले इच्छानुरूप हल होंगे। कार्यस्थल पर विरोधाभासी विचारों में तालमेल बिठाएंगे। शांतिप्रिय रवैया परिस्थितियों पर जीत दिलाएगा। कर्क राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान व व्यायाम पर ध्यान दें। रचनात्मक गतिविधियां तरोताजा करेंगी। निजी संबंध मूल्यवान हैं। स्वजनों व मित्रों संग समय बिताएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: आरेंज
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): निजी संबंधों में प्राथमिकताओं व मूल्यों के लिए मुखर होंगे। कार्यस्थल पर निज स्वातंत्र्य की मांग करेंगे। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें रचनात्मकता प्रदर्शित करेंगे। एक नया अवसर दृष्टिकोण को विस्तृत करेगा। यात्रा का योग बनेगा। अन्य लोगों से जिम्मेदारियां साझा करते हुए उन्हें क्षमताएं निखारने का मौका दें। सामाजिक मानकों के प्रति असहज महसूस करेंगे। अप्रत्याशित प्रतिक्रियाओं को लेकर सजग रहें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): पारिवारिक परिस्थितियों व स्वजनों को लेकर भावुक रहेंगे। विनोदप्रिय रवैया अपनाएं व किसी भी बात को दिल पर न लें। खानपान व कार्य के अतिरेक के प्रति सजग रहना आवश्यक है। निजी व पेशेवर जीवन में संतुलित दृष्टिकोण अपेक्षित है। थोड़े से प्रयासों से व्यसनों से दूरी बना सकते हैं। सही उत्तर के लिए अंतर्मन की सुनें। अपनी इच्छाओं व निर्णयों के लिए दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय स्वयं जिम्मेदारी लें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): कार्यस्थल पर परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरते हुए आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्य के निकट पहुंचकर आलस्य के कारण कार्य को अधूरा छोड़ने से बचें। सफलता का आनंद लेंगे, किंतु ऊर्जा से रिक्त महसूस कर सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं व निर्णयों के प्रति अडिग रहें। बाह्य आकर्षण से प्रभावित होने के बजाय सत्य की खोज करें। जीवनसाथी से प्रेम व सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): जीवन में संतुलन व संतुष्टि के भाव रहेंगे। प्रत्येक चीज प्रचुरता में उपलब्ध होगी। संसाधनों को संयुक्त करते हुए साझेदारों के साथ मिलकर कार्य करने में सफलता निहित है। किसी आत्मीय के सहयोग से पारिवारिक विवाद का हल करेंगे। सप्ताहांत में कोई सुखद घटनाक्रम घटित होगा। चिंता व तनाव से मुक्त रहने के लिए महत्वाकांक्षी लोगों के सत्य को समझना जरूरी है। स्वजन व मित्रों संग व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: डीप ब्लू
मीन (20फरवरी-20मार्च): लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित करेंगे। भावुकता के अतिरेक से बचें। सहज व संतुलित रवैया सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। दिल के मामलों में जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। नकारात्मक लोग मार्ग में बाधक बन सकते हैं, उनसे दूरी बनाएं। समाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। एक गहन अनुभव आपकी सोच व विचारों में बदलाव लाएगा। परिवार में किसी बहस में पड़ने से बचें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: चाकलेट ब्राउन

About rishi pandit

Check Also

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले पहला मंगलवार कब है, इस पूजा विधि से सभी संकटों से मिलेगी निजात

हिंदू नववर्ष का तीसरा महीना ज्येष्ठ माह होता है। इस माह में पड़ने वाले सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *