Thursday , May 29 2025
Breaking News

Rashifal 2nd July: इन राशियों पर बरसेगी बजरंगी बली की कृपा, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल 

2 जुलाई 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि तृतीया 15:17 तक
नक्षत्र आश्लेषा (अहोरात्र)
करण गर
वणिज
15:17 तक
28:14 तक
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
योग हर्षण   11:32 तक
सूर्योदय 05:29
सूर्यास्त 19:21
चंद्रमा कर्क
राहुकाल        08:57 − 10:41
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास आषाढ़
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01 − 12:49

राशिफल

मेष-आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। मेहनत की अधिकता रहेगी। समय के अनुसार काम करने का प्रयास करें। शुभ अंक – 5, शुभ रंग- आसमानी

उपाय- सफेद वस्तु का दान करें

वृषभ-सगे संबंधियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। एक के बाद एक परेशानी मन को कमजोर कर सकती है। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन-आर्थिक स्थिति में सुधार के योग है। जरूरतों पर नियंत्रण रखें। समस्या के चलते अपनों से विवाद बढ़ सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ऑरेंज

उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कर्क-समय पर काम करने का प्रयास करें। बदले की भावना से कोई भी काम न करें। बिना बात के ही मन में चिंता बढ़ सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- हरा

उपाय- गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

सिंह- समस्या के चलते विवाद बढ़ सकते हैं। सच का साथ दें। रुके कामों को पूरा करने का प्रयास करें। शुभ अंक-8, शुभ रंग- ग्रे

उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।

कन्या –कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। सफलता मनोबल बढ़ा सकती है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला

उपाय- हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

तुला-जरूरतों पर नियंत्रण रखें। समस्या के चलते तनाव हावी रहेगा। व्यर्थ के कामों में समय न गवाएं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- स्लेटी

उपाय- पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक- मन में किसी बात को लेकर खुशी रहेगी। अवसरों को पहचानें। संतुलित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हरा

उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

धनु-समय पर अपनों का साथ मनोबर बढ़ा सकता है। दिखावे में आकार कोई काम न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लाल

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर-जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। प्रेमिका उज्जवल भविष्य में सहायक होगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- केसरिया

उपाय- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कुंभ-अपनों से मेल-जोल बढ़ सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे।शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सफेद

उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मीन-आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- फिरोजी

उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती के मौके पर इन चीजों का करें दान

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है, जो इस वर्ष 27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *