Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के 55 में से 35 विधायकों को लेकर नॉट रिचेबल हुए शिंदे, कांग्रेस में भी बगावत

Maharashtra Political Crisis: digi desk/BHN/मुंबई/ महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 35 विधायकों को लेकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है। एकनाथ शिंदे इन बागी विधायकों को लेकर सूरत की होटल में ठहरे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार को उस समय हो गई थी, तब एमएलसी चुनावों में 12 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसका फायदा भाजपा को हुआ। सुबह खबर आई कि महाविकास अघाड़ी के कई विधायक नॉट रिचेबल हैं। शुरू में यह संख्या 13 थी, जो अब बढ़कर 35 हो गई है। औरंगाबाद के सभी विधायक नॉट रिचेबल हैं। इसके बाद हड़कंप मचा है। उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत अपना दिल्ली दौरा छोड़कर मुंबई लौट आए हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, ये विधायक सूरत में हैं। उद्वव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे से भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस में भी बगावत की आहट है। आशंका जताई जा रही है कि एक मंत्री समेत 10 विधायक नाराज हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं।

शिवसेना ने अपने दो बडे नेताओं को सूरत भेजा है ताकि बागी विधायकों के मनाने की कवायद की जा सके। इस बीच, खबर यह भी है कि भाजपा अपने 106 विधायकों को मुंबई से अहमदाबाद शिफ्ट कर सकते हैं। पार्टी अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए यह कदम उठाने पर विचार कर रही है। वहीं खबर है कि शरद पवार किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

सूरत में बागी विधायक नितिन देशमुख की तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द की शियाकत के बाद सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नितिन देशमुख शिवसेना से विधायक हैं।

महाराष्ट्र की ताजा स्थिति को लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई। करीब 30 मिनट की चर्चा के बाद दोनों नेता एक गाड़ी में बैठकर उपराष्ट्रपति के घर पर गए। इस तरह दिल्ली में भी बैठकों का दौर जारी है।

संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पूरे मामले में करीब पौने 11 बजे संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, जब तक महाराष्ट्र में शिवसेना है, अस्थिरता नहीं आएगी। शिवसेना का कोई नेता ऐसा नहीं है जो बिक जाए। भाजपा यह साजिश रच रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *