Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Mumbai: एक ही परिवार के 9 लोगों ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Nine members of a family found dead in sangli police investigation underway: digi desk/BHN/मुंबई/ महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि परिवार ने आत्महत्या क्यों की। लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिसाल में डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का परिवार आर्थिक कारणों से काफी दिनों से तनाव में था। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते परिवार के 9 सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। घटना से महिसाल इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआत में इन सभी की मौत जहर खाने से हुई बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं। इस घटना से पूरे सांगली जिले में हड़कंप मच गया है। मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (पुत्र) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटे गई है।

 

About rishi pandit

Check Also

शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप

  लखनऊ लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *