Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Deepika Padukone: शूटिंग के दौरान दीपिका की हार्टबीट हुई तेज, पहुंची अस्पताल

Deepika Padukone Health: digi desk/BHN/ मुंबई/  दीपिका हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टीवल से वापिस लौटी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बतौर ज्यूरी मेंबर हिस्सा लिया था जो कि बड़े गर्व की बात है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण की सेहत से जुड़ी एक खबर आ रही है। जिसके मुताबिक शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वे इस वक्त हैदराबाद में एक्टर प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। वे हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में पहुंची जहां उनका चेकअप किया गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि होटल में वे आराम कर रही हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

क्या शूटिंग पर लौट पाएंगी दीपिका

साउथ की हर खबर पर नजर रखने वाले मनोबाला विजय बालन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि दीपिका अब पूरी तरह से ठीक हैं और प्रोजेक्ट फिल्म की शूटिंग पर वापस भी लौट आई हैं। लेकिन अभी तक दीपिका या दीपिका की पीआर टीम की तरफ से ऐसा कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन मीडिया को मिली खबरों के अनुसार फिलहाल दीपिका आराम कर रही हैं।

दीपिका की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस की पिछली फिल्म ‘गहराइयां’ थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दीपिका आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वे ‘प्रोजेक्ट’ फिल्म में प्रभास के साथ, ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ और ‘पठान’ में शाहरुख के साथ दिखाई देने वाली हैं। वहीं वे ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। तो वहीं शाहरुख के साथ वे पहले भी तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका और शाहरुख ने अच्छी खासी रकम चार्ज की है। इस फिल्म में विलेन के रोल में जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।

About rishi pandit

Check Also

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *