Sunday , November 8 2026
Breaking News

She Season 2: 17 जून को रिलीज होने जा रहा है इम्तियाज अली की सीरीज का दूसरा सीजन, दिखा ट्विस्ट

She Season 2: digi desk/BHN/मुंबई/ तमाशा और जब वी मेट जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले इम्तियाज अली की वेब सीरीज शी का सीजन 2 जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह क्राइम ड्रामा 17 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसका ट्रेलर लाॅन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में भूमिका परदेशी का रोल अदा करने के लिए अदिति पोहनकर है। वे एक अंडरकवर काॅन्सटेबल की भूमिका निभा रहीं हैं जो मुंबई की अंधेरी गलियों में छिपे रहस्यों को खोजने के लिए एक सेक्स वर्कर के रुप में बंध चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स ने शी के सीजन 2 के ट्रेलर का हिंट भी दिया था।

शी सीजन 2 के ट्रेलर हुआ रिलीज

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शी के सीजन 2 का टीजर लाॅन्च किया था। और यह बताया था कि यह वेबसीरीज जल्द ही आने वाली है। वहीं इसके दो दिन बाद सीरीज के मेकर्स ने इसका ट्रेलर लाॅन्च कर लोगों को सरप्राइज कर दिया है। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में भी सस्पेंस बरकरार रखा है। उन्होंने लिखा कि ‘क्या यह भूमि की कहानी का अंत होगा या फिर बस उसकी शुरुआत है?’ भूमि का कैरेक्टर प्ले कर रही अदिती पोहनकर इस सीरीज में एक शर्मिली लड़की का रोल प्ले कर रहीं है। जो कि पहले सीजन के अंत तक अपने आप को सशक्त और सेक्चुअली काॅन्फिडेंट बना लेती हैं।

नए सीजन में क्या होगा खास

अपनी सीरीज के नए सीजन के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली कहते हैं कि ‘दूसरे सीजन में शी एक गहरी व्यक्तिगत कहानी है। भले ही यह एक ऑक्टेन ड्रामा है। यह कहानी इस बार थोड़े पर्सनल लेवल पर ले जाएगी। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे काॅन्सटेबल भूमि को एक ड्रग डिलर से प्यार हो जाता है। और वह अपनी ड्यूटी और फीलिंग्स के बीच फंस कर रह जाती हैं। भूमि कैसे नायक के प्लान का हिस्सा बन जाती हैं। और उसके हेड उस पर ट्रस्ट नहीं कर पाते हैं।’

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *