Saturday , October 5 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: दुश्मन भी दोस्त बन जाएंगे, सुखद समय शुरू होगा, जानिए शुभ अंक

Weekly Rashifal 5 to 11 June 2022

 

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): व्यावसायिक निर्णयों में सहज रहेंगे। ऊर्जावान रहते हुए कार्यक्षेत्र में रचनात्मक व उत्साही लोगों को आकर्षित करेंगे। लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा,यद्यपि अहं का टकराव व मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वातंत्र्य व विचारों को महत्व देना आवश्यक है। स्वजनों के प्रति स्नेहिल रहेंगे। विनोदप्रियता कायम रखें। आवेश में आ सकते हैं। दिल व दिमाग दोनों की सुनें व तद्नुरूप निर्णय लें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गोल्डन आरेंज

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त करेंगे। साहस व समर्पित भाव से जटिल पारिवारिक व निजी मामलों के हल मिलेंगे। अनिर्णय की स्थिति में प्राथमिकताओं पर ध्यान देने से सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। चतुर व तानाशाह मिजाज के व्यक्ति से बचें। जीवनसाथी के प्रति संवेदनशीलता अपेक्षित है। अपनी सोच व व्यवहार पर चिंतन करते हुए उनमें बदलाव का यत्न करें। दृढ़ संकल्प से व्यसनों से मुक्ति पा सकते हैं। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: टरक्वायज

मिथुन (22 मई-21 जून): नकारात्मक लोग व विचार कुछ समय के लिए व्यथित कर सकते हैं। मित्र व शुभेच्छु होने के दिखावे के पीछे अप्रिय मंशा रखने वाले लोगों के सत्य से परिचय होगा। आपकी अच्छाई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आने में मदद करेगी। किसी भी प्रकार का टकराव मोल लेने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। निजी संबंधों में सहयोग रहेगा। अपनी ऊर्जा व तनाव को मुक्त करने के लिए रचनात्मक मार्ग तलाशें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन
कर्क (22 जून-22 जुलाई): आपका सशक्त व्यक्तित्व व दृष्टिकोण लोगों को प्रभावित करेगा। घर व कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुराने तौर-तरीकों व नकारात्मक संबंधों को समझने का यत्न करें। नवीन विचार प्रकट करेंगे। नाटकीय घटनाक्रम नया अवसर लेकर आएगा। कार्यस्थल पर व्यवस्था में बदलाव लाने का साहस रखें। दिखावटी मित्रों के प्रभाव से निर्णयों को मुक्त रखें। आत्मावलोकन से संतुलित दृष्टिकोण विकसित होगा। अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करेंगे। परिणामों से भयभीत हुए बिना विचार, भावनाएं व योजनाएं प्रकट करेंगे। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जीवन की सौगातों का स्वागत करें व प्रत्येक क्षण का आनंद लें। अपने दिल की सुनें। जटिल मामलों के हल का प्रयास करेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। सत्य के प्रति निष्ठावान रहते हुए विनोदप्रियता कायम रखें। जीवन में संतुलन व निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): पारिवारिक व पेशेवर जीवन में जारी गतिरोध का अंत होगा। दिनचर्या, खानपान व कार्यस्थल के तौर-तरीकों को व्यवस्थित करेंगे। प्राथमिकताएं तय करने पर नए अवसरों की प्राप्ति व वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित होगी। लोगों को मार्ग में बाधक न बनने दें। अतीत को भुलाकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। ऐसे घटनाक्रम घटित होंगे कि शत्रुता मित्रता में बदल जाएगी व मित्रों से दूरी बढ़ जाएगी। सप्ताहांत सुखद रहेगा। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: डीप क्रिमसन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): नए अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मामलों का कुशलता से प्रबंधन करेंगे। व्यावसायिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। बुद्धिमत्ता से जटिल लोगों से निपटेंगे व लेनदेन संपन्न करेंगे। विरोधाभासी विचारों का समर्थन करने से बचें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। चर्चित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। अनुभव, विचार व भावनाएं साझा करने का अनुकूल समय है। महत्वाकांक्षाओं में बहने के बजाय सफलता हेतु एक समय पर एक कदम उठाएं। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): पेशेवर मामलों को लेकर आपकी सोच स्पष्ट है। सहज भाव से विभिन्न पहलुओं से निपटेंगे। बैठकों, सेमिनार अथवा अन्य मंचों पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अहंकार को सफलता के मार्ग में बाधक न बनने दें। दूसरों से सहयोग लेने में संकोच न करें। सफलता हेतु एक समय पर एक कदम उठाएं। ऊर्जावान व आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी भी प्रकार के अतिरेक से बचें। निजी संबंधों को प्रेम से सींचें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): कोई संबंध या कार्य पूर्णता प्राप्त कर चुका है। उसे भुलाकर नई शुरुआत करें, कुछ बेहतरीन सौगातें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। दो पृथक मामले ध्यान आकर्षित करेंगे। आलस्य से बचें व परिश्रम में निरंतरता बनाएं, व्यावसायिक सफलता के लिए यह नितांत आवश्यक है। पेशेवर जीवन में क्षणिक अस्थिरता व भावनात्मक असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। असंभव लक्ष्यों को त्यागकर अपनी क्षमताएं निखारने पर ध्यान दें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: वाइट

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक व भौतिक मामलों में बेहद व्यस्त रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। प्राकृतिक व वैकल्पिक चिकित्सा से आपकी व परिवार की स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। अभिभावकों को देखभाल, जबकि संतान को मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। मित्रों व स्वजनों संग सड़क मार्ग से यात्रा का योग बनेगा। आपकी जगह लेने को आतुर ईष्र्यालु व्यक्ति से सचेत रहें। खेलों में भागीदारी ऊर्जावान बनाएगी। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए निजी आवश्यकताओं व पेशेवर लक्ष्यों को पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। अपने प्रश्नों के उत्तर की तलाश करते हुए अन्य लोगों के लिए सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। रचनात्मकता से अद्वितीय सफलता प्राप्त करने में आप सक्षम हैं। निजी संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। सप्ताहांत में एक गहन अनुभव मिलेगा, जो आपको आंतरिक रूप से बदल देगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

मीन (20फरवरी-20मार्च): कार्यकौशल व नवोन्मेष से जटिल मामलों को हल करेंगे। स्नेहिल संबंधों में निकटता आएगी, जबकि औपचारिकतापूर्ण संबंधों में दूरी बढ़ेगी। स्वजनों संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। स्वार्थी मित्र आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं, उनसे बचें। दिल व दिमाग विपरीत दिशा में खीचेंगे, ऐसी स्थिति में अंतर्मन की सुनें। कोई निर्णय लेने से पहले प्राथमिकताओं पर विचार करें। विनोदप्रियता कायम रखें व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

 

About rishi pandit

Check Also

Shardiya Navratri: नवरात्र में इन पांच ज्योतिष उपायों को करने से धन की होगी बरसात

नवरात्र में कलश स्थापना से माता रानी का स्वागतमाता शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *