Shilpa Shetty Nagin Dance: टेलीविजन के डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने में शिल्पा शेट्टी बतौर गेस्ट पहुंची। उन्होंने बड़े ही धमाकेदार तरीके से एंट्री ली जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। कई शोज में शिल्पा शेट्टी को जज के रुप में देखा जा चुका है। उनका ये अंदाज देख शो के बाकी जज हैरान रह गए। दरअसल शिल्पा ने श्रीदेवी के फेमस गाने ‘मैं तेरी दुश्मन’ पर नागिन डांस करते हुए एंट्री ली। इसे देखकर शो के होस्ट करण कुंद्रा भी शरमा गए। वहीं शिल्पा करण से कहती है कि उन्होंने इस गाने पर इसलिए एंट्री ली क्योंकि आजकल करण को नागिन पसंद आ रही है। शिल्पा का इशारा करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को लेकर था जिसे सुनकर करण शरमाने लग जाते हैं।
शिल्पा ने श्रीदेवी के गाने पर ली एंट्री
शिल्पा शेट्टी ने श्रीदेवी के फेमस गाने ‘मैं नागिन तू सपेरा’ पर डांस करते हुए स्टेज पर आती है। शिल्पा को देख पहले तो करण हैरान रह जाते हैं लेकिन फिर बाद में वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वे तुरंत शिल्पा शेट्टी को गले लगा लेते हैं। और फिर कहते हैं कि ‘बोलती बंद करवा दी मैम आपने तो।’ इसके बाद जब नीतू कपूर करण को चिढ़ाते हुए कहती है कि करण को तो शिल्पा की एंट्री पसंद आई होगी ना। तो इसके जवाब में करण कहते हैं कि ‘बोल तो रहा हूं मैम दुनिया खत्म।’ इसके बाद शिल्पा शेट्टी भी करण की खिंचाई करते हुए कहती है कि ‘मुझे लगा कि इस गाने पर एंट्री करने का सेंस बनता है क्योंकि करण को आजकल नागिन बहुत पसंद आ रही है।’
शिल्पा का इशारा था तेजस्वी की ओर
दरअसल करण की खिंचाई करते हुए शिल्पा का इशारा तेजस्वी की ओर था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग-बाॅस 15 में एक-दूसरे के नजदीक आए थे। इसी सीजन में शिल्पा की बहन शमिता भी थी। वहीं शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अभिमन्यु दसानी स्टारर की फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। अपने 30 साल के करियर में शिल्पा शेट्टी पहली बार सुपरवुमन के अंदाज में दिखेंगी।