Saturday , May 18 2024
Breaking News

Aashram season 3 Review: कलयुग के बाबा निराला का जलवा अभी भी है कायम, आश्रम-3 रिलीज

Aashram season 3 Review: digi desk/BHN/मुंबई/ बाॅबी देओल स्टारर वेब सीरिज आश्रम 3 रिलीज हो चुकी है। 2 जून को फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आश्रम का सीजन 3 आ चुका है। आश्रम के पहले के भी दो सीजन काफी हिट गए थे। सीरीज के इन दो हिट सीजन को देखने के बाद फैंस को सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार था। लोगो को इसके तीसरे सीजन से काफी उम्मीदें थी। इस वेब सीरीज में बाॅबी देओल, ईशा गुप्ता, चंदन राॅय सान्याल, त्रिधा चौधरी, आदिती पोहनकर लीड रोल में है। आश्रम के हर सीजन में बाबा निराला का बड़ा प्रभाव है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस वेब सीरीज में डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए नए किरदार ईशा गुप्ता को लेकर आए है।

यह है आश्रम सीजन 3 की कहानी

एमएक्स प्लेयर की काफी फेमस वेबसीरीज आश्रम का सीजन 3 रिलीज हो चुका है। इसमें भी बाबा निराला ने अपना प्रभाव बना रखा है। अब सत्ता भी पूरी तरह से उनके हाथ में है। लेकिन उन्हें एक बात सबसे ज्यादा तंग कर रही है। वे पूरी कोशिशों के बाद भी पम्मी को अपने काबू में करने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं पम्मी को बाबा को तबाह करना है। इसके साथ ही आश्रम में सोनिया की एंट्री होती है। सोनिया का काम यह है कि वह अपना मतलब निकालते हुए बाबा को भगवान बनाना चाहती है। इस वेब की कहानी बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रही है। 10 एपिसोड के बाद भी पम्मी का बदला कहीं नहीं पहुंचता है। अब इसके लिए भी फैंस को अगले सीजन का इंतजार करना होगा।

कैसी थी आश्रम सीजन 3 में एक्टिंग

आश्रम में बाॅबी देओल बाबा निराला का किरदार निभाते है। यह बाॅबी देओल की करियर का सबसे बेस्ट रोल है। उन्होंने इस किरदार को बखूबी पेश किया है। उन्होंने अपने किरदार की बारीकियों को पकड़ा और वह रस पैदा करने की कोशिश की जो उस किरदार में एक दम सही बैठ सके। वहीं चंदन राॅय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में परफेक्ट नजर आते है। ईशा गुप्ता, अदिती पोहनकर और त्रिधा चौधरी ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।

 

About rishi pandit

Check Also

‘हीरामंडी’ में ओरल सेक्स सीन के बारे में पत्नी को नहीं बता पाए शेखर सुमन

मुंबई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर शेखर सुमन ने मल्लिकाजन का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *