Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Chhatarpur: सहायक समिति प्रबंधक निकला करोड़पति, EOW टीम ने तीन ठिकानों पर शुरू की सर्च कार्रवाई

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ ईओडब्ल्यू की जबलपुर और सागर इकाई की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के छतरपुर में दस्तक दी। संयुक्त टीम ने बड़ौदाकला छतरपुर के सेवा सहकारी समिति सहायक प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना और राडार पर लिया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुन्ना सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई प्रारंभ की। अलग-अलग ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से छतरपुर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मुन्ना सिंह के खिलाफ अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है।

ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुन्ना सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की गई थी। शिकायत जांच में पाया गया कि मुन्ना सिंह ने अपनी कुल अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति व्यय की है। जांच उपरांत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में मुन्ना सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह द्वारा की जा रही है।

अलसुबह शुरू की कार्रवाई

ईओडब्ल्यू मुख्यालय के निर्देशानुसार ईओडब्ल्यू की जबलपुर सागर इकाई की संयुक्त टीम द्वारा मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जिसके बाद शनिवार तड़के अलग-अलग टीमों ने पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ लवकुश नगर छतरपुर एवं जोगा गांव गौरी हार लवकुश नगर स्थित मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई प्रारंभ की। सर्च कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। कार्रवाई जारी है।

 

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *