Saturday , November 7 2026
Breaking News

Haryana: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 4 आतंकी गिरफ्तार, IED और कारतूस बरामद

Big terrorist conspiracy failed in haryana ammunition recovered in huge quantity 4 accused arrested: digi desk/BHN/करनाल/ हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। करनाल जिले से पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी तादाद में विस्फोटक बरामद किए हैं। करनाल पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध आरोपी बब्बर खालसा से जुड़े अमरिंदर सिंह के लिए काम करते हैं। गिरफ्तार किए चारों संदिग्ध आतंकी कंटेनर में भारी मात्रा में गोलियां और बारूद ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद बारूद RDX हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब से हमें खबर मिली थी जिसके आधार पर हमने गाड़ी पकड़ी है, जिसमें असलहा मिला है और कुछ लोग भी पकड़े हैं। जांच के बाद ही उनका मकसद पता चलेगा। अभी ये जानकारी है कि ये हरियाणा की घटना नहीं थी, वे हरियाणा पार कर रहे थे।

फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं चारों आतंकी

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आतंकियों में गुरप्रीत, संदीप, परमिंदर और भूपेंद्र शामिल हैं। ये फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं। ये दिल्‍ली नंबर की इनोवा गाड़ी में बारूद से भरे 3 बाक्‍स, 31 कारतूस और देसी पिस्टल लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इनके कब्‍जे से 1 लाख 30 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह 4 बजे बस्तर टोल प्लाजा से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आतंकी इनोवा कार में जा रहे थे। मधुबन थाने में बम निरोधक दस्ता मौके पर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली जा रहे थे और IB को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इन चारों की गिरफ्तारी की गई है।

बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे आतंकी

करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि चारों आतंकी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। चंडीगढ़, करनाल IB की टीम ने आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *