Sunday , November 8 2026
Breaking News

Petrol Diesel Price: फ़िलहाल नही बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Petrol Diesel Price 03 May: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश में पेट्रोल-डीजल के भाव को लेकर राहत जारी है। तेल कंपनियों ने बीते 27 दिन से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की थी, उसके बाद से तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत पर निर्भर करती है। आज के कच्चे तेल की कीमत पर नजर डालें तो क्रूड अच्छी रफ्तार से कारोबार कर रहा है.। क्रूड ऑयल 3 मई को 0.14 डॉलर यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 105.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कच्चा तेल तेजी के हरे निशान के साथ बना हुआ है।

चार महानगरों में तेल की कीमत

  • – दिल्ली- पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर
  • – मुंबई- पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर
  • – चेन्नई- पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर
  • – कोलकाता- पेट्रोल 115.12 और डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर

अन्य शहरों में तेल का भाव

  • – लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.12 और डीजल की कीमत 96.71 रुपए
  • – चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 104.74 और डीजल की कीमत 90.83 रुपए
  • – पटना में पेट्रोल की कीमत 116.23 और डीजल की कीमत 101.06 रुपए
  • – भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 और डीजल की कीमत 101.16 रुपए
  • – रांची में पेट्रोल 108.71 और डीजल 102.02 रुपए प्रति लीटर
  • – रायपुर में 3 मई को पेट्रोल की कीमत 111.47 और डीजल की कीमत 102.86 रुपए
  • – जयपुर में पेट्रोल की कीमत 118.08 और डीजल की कीमत 100.97 रुपए प्रति लीटर
  • – गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 105.26 और डीजल की दर 96.82 रुपए प्रति लीटर
  • – नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.68 और डीजल की कीमत 97.21 रुपए प्रति लीटर

 

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *