Tulsi Remedies: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। तुलसी के बिना भगवान श्रीविष्णु की पूजा पूरी नहीं होती है। मान्यता है कि इसमें मां
लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में जल देने और उसके सामने दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं तुलसी की सूखी पत्तियों का भी बहुत महत्व है। इसके कुछ ज्योतिष उपाय करने से धन-दौलत की बरसात होती है। वह जातकों को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तुलसी की सूखी पत्तियों के उपाय
1. धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण को तुलसी की सूखी पत्तियां प्रिय हैं। तुलसी की एक पत्ती का इस्तेमाल 15 दिनों तक भगवान कान्हा के भोग में किया जा सकता है।
2. भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को स्नान करवाते समय तुलसी की सूखी पत्तियों को जल में डाला जा सकता है। वहीं खुद भी पानी में तुलसी के सूखे पत्तों को डालकर स्नान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वह आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
4. तुलसी की सूखी पत्तियों को गंगाजल में डालकर घर में छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। वह परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहता है।
Bhaskar Hindi News