Thursday , May 2 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal:जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ खूबसूरत समय बिताएंगे, जानिए ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

Weekly Rashifal (20 से 26 मार्च 2022)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): उथल-पुथल भरे माहौल में व्यवस्था कायम करेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर आपका कौशल उभरकर सामने आता है। प्रकृति के बीच छुट्टियां बिताएंगे। धन का संचय करेंगे व उसे व्यवसाय में बुद्धिमत्ता से निवेश करेंगे। व्यावसायिक मामलों में दिल की आवाज पर भरोसा करें। किसी कानूनी निर्णय या सूचना की प्रतीक्षा खत्म होगी व चीजें आपके पक्ष में साबित होंगी। परिवार के संबंध में अहम निर्णय लेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कौशल व व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करेंगे। विवादित मामलों से निपटने में साहस का परिचय देंगे। शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के प्रभुत्व को अस्वीकार करते हुए विद्रोही तेवर अपना सकते हैं। ईष्र्यालु सहकर्मियों से बचें। छोटे लक्ष्यों व योजनाओं से संतुष्ट होने के बजाय कुछ बड़ा सोचें। निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे। निजी व व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ नवीनता लाने की इच्छा जाग्रत करेंगी। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: डीप रेड

मिथुन (22 मई-21 जून): व्यावसायिक व निजी लक्ष्य प्राप्त करेंगे। संपूर्ण ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठा कायम रखते हुए न्याय के लिए मुखर होंगे। अतीत का बोझ त्यागकर रचनात्मक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साहसपूर्ण रवैया मुश्किल परिस्थितियों पर जीत दिलाएगा। प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे। सत्य को इंगित करने की चेष्टा में अन्य लोगों के साथ ही स्वयं को आहत कर सकते हैं। जीवन के बहाव को स्वीकार करेंगे। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कर्क (22 जून-22 जुलाई): जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। संतान व महिलाओं की आपके जीवन में अहम भूमिका रहेगी। निजी संबंधों के प्रति स्नेहिल रहेंगे। वे आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वार्थी महिला से सचेत रहें। वह निजी संबंधों में हस्तक्षेप का प्रयास कर सकती है। आप सरल हृदय हैं। लोगों को दिल व दिमाग से परखने के बाद कोई निर्णय लें। अंतर्मन में झांकते हुए प्राथमिकताएं तय करें। अंक: 14 शुभ रंग:रेनबो पेस्टल्स

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): विरोधाभासी विचारों में सामंजस्य बिठाते हुए व्यावसायिक मामलों से निपटेंगे। निजी संबंधों में सौहार्द स्थापित करेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियों में समझौता करने को तैयार होंगे। तीन लोगों के संग मिलकर अहम कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। कार्यस्थल पर न्याय के लिए मुखर होंगे। कुछ अहम निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में परिवारिक जुड़ाव अहम है। विचार-विमर्श से मानसिक द्वंद्व का समाधान व प्राथमिकताएं तय करें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): व्यावसायिक मामलों व वित्तीय लेनदेन में व्यस्त रहेंगे। नए अवसर सृजित होंगे व उनके माध्यम से रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। भौतिक लाभ का योग बनेगा। प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। कुछ अहम कार्यों की शुरुआत हो सकती है। स्वार्थी व पूर्वाग्रही व्यक्ति से बचें। निजी संबंधों में किसी तीसरे को हस्तक्षेप का मौका न दें। बेहतर परिणामों के लिए जिम्मेदारियां साझा करें। जीवन में संतुलन बिठाना अहम है। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): व्यावसायिक व वित्तीय मामलों के समाधान के लिए तार्किक व व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे। कठिन परिश्रम व लगन से लक्ष्य प्राप्त करेंगे। निजी संबंध में मुश्किल को हल करेंगे। कार्यस्थल पर स्वार्थी व्यक्ति से बचें। मित्रता के बीच अहंकार व व्यावसायिक निर्णयों के बीच भावुकता को न आने दें। क्रोध से बचें। यात्रा से स्वयं को तरोताजा करेंगे। कार्य में मदद लेने में हर्ज नहीं है। अपने सत्य व मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: डीप वायलेट

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): व्यावसायिक जीवन में कठिन परिश्रम से सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। भौतिक समृद्धि व धन प्राप्ति का योग बनेगा। अभिभावक या वयोवृद्ध स्वजन को आपके सहयोग व देखभाल की आवश्यकता होगी। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। भावुकता, काम व जिम्मेदारियों के अतिरेक व चीजों की बर्बादी से बचें। कष्ट देने वाले तौर-तरीकों व व्यसनों से दूरी बनाने का अनुकूल समय है। शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ब्रिक रेड

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): निजी संबंधों को लेकर अत्यधिक गंभीर रहेंगे, सहज व विनोदी रवैया अपनाएं। आप अति संवेदनशील हैं व निजी संबंधों में शीघ्र आहत हो जाते हैं। चीजों को व्यक्तिगत रूप से न लें व सकारात्मक रहें। अतीत की गलतियों के लिए दूसरों के साथ ही स्वयं को क्षमा कर दें। जिम्मेदारियां साझा करना बेहतर होगा। स्वजन आपसे मदद व सलाह की अपेक्षा करेंगे। परिवर्तनों को स्वीकार करें। शुभ अंक: 1 7 शुभ रंग: सी ब्लू

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): अतीत को भूलकर नई शुरुआत करें। कुछ कार्य संपन्न होने व वित्तीय मामलों में कुछ विलंब हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। मुश्किल समय में प्रेम व मैत्री से संबंल मिलेगा। व्यावसायिक निर्णयों में भावनाओं को आड़े न आने दें। किसी प्रिय से क्षणिक विछोह कष्ट दे सकता है, पर याद रखें कि इससे प्रेम प्रगाढ़ होता है। नृत्य, संगीत व खेलों में रुचि लेंगे। छोटी चीजों में समय व्यर्थ न करें। वृहत आयाम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: रायल ब्लू

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): भौतिक मामलों में भाग्य साथ देगा। समुचित अवसर की प्राप्ति व कठिन परिश्रम के फलस्वरूप धन लाभ होगा। व्यावसायिक व सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा व कार्यस्थल पर स्वयं को रचनात्मक अभिव्यक्ति देंगे। परिधानों की खरीदारी कर सकते हैं। अभिरुचि की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। खानपान व काम के अतिरेक से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटर्स 

मीन (20फरवरी-20मार्च): किसी व्यक्ति या नवीन विचार के प्रति आकर्षण व प्रेम महसूस कर सकते हैं, जिससे रचनात्मकता को नई ऊंचाई मिलेगी। आप लक्ष्य के निकट हैं, उस दिशा में संपूर्ण ऊर्जा व संसाधन लगाएं। अतिथियों का आगमन हो सकता है। लुभावने अवसर प्राप्त होंगे। निजी संबंधों के प्रति भावनाएं प्रकट करेंगे। वित्तीय व व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा हानि हो सकती है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

About rishi pandit

Check Also

कालाष्टमी के दिन इन गलतियों से रहें दूर

भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करने से सारे कष्‍ट दूर होते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *