Saturday , May 11 2024
Breaking News

Rashifal 1st March 2022: महाशिवरात्रि के दिन मेष व मिथुन के जातकों को मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानिए मंगलवार का पंचांग और अपना राशिफल

1 March 2022 ka Panchang:  आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तथा धनिष्ठा नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।मंगलवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 मार्च 

दिनांक 1 मार्च 2022
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 06:47am
सूर्यास्त 06:22 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि 04:35pm तक फिर कुंभ
करण विष्टि
योग परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12am से 12:57pm तक
विजय मुहूर्त  02:28 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त  05:58pm से 06:27pm तक

राहुकाल सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक है, इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

राशिफल

मेष आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।04:35pm के बाद  व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। परिवार संग सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष  आज का दिन जांब में थोड़े संघर्ष का है। 04:35pm के बाद धन का आगमन हो सकता है।  जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन आज के दिन व्यवसाय में नई डील सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल व काले ऊनी वस्त्र का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज सप्तम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह– खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कन्या- चन्द्रमा पंचम अर्थात शिक्षा भाव में है। जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।अन्न दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

तुला  चन्द्रमा चतुर्थ  है।जांब को लेकर प्रोन्नति संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें।आज वृष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।उड़द का दान करें।

वृश्चिक– चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला शुभ है।सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु- आज मंगल शुक्र इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा 04:35pm के बाद तृतीय है।जांब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।मित्रो  का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर –  चन्द्रमा इसी भाव में रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी लेकिन किसी नवीन अनुबंध में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व नीला रंग शुुभ है।

कुंभ जांब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा 04:35pm के बाद इसी राशि में रहेंगे।  आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व नीला रंग शुुभ हैै। भगवान शिव की उपासना करें। तिल व उड़द दान करना श्रेयष्कर है।

मीन –  04:35pm के बाद सवा दो दिन तक चन्द्रमा इस राशि से द्वादश रहेंगे।जांब में उन्नति होगी। द्वादश गुरु व सूर्य से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।

About rishi pandit

Check Also

विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है

वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *