Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Road Accident: सेफ्टी वाल से टकराई कार, 3 की मौत, 1 घायल

Road accident car collided with safety wall at damua jhirighat three killed one injured: digi desk/BHN/छिंदवाड़ा/ जिले के दमुआ थाना अंतर्गत रामपुर-सारणी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। नागपुर के वर्धा जिले के रहने वाले चारों युवक चौरागढ़ महादेव मेला घूमने के लिए जा रहे थे। जुन्नारदेव पहुंचने के बाद जब उन्हें जानकारी लगी कि भूराभगत से चौरागढ़ जाने के लिए उन्हें काफी पैदल चलना पड़ेगा तो युवकों ने सारणी होते हुए होशंगाबाद से पचमढ़ी जाने का प्लान बनाया था। सोमवार की सुबह चार से 6 बजे के बीच जब व दमुआ से आगे रामपुर तानसी मार्ग पर बढ़े जो दमुआ से सात किमी आगे िस्थत शंकर मंदिर के समीप मोड़ पर बनाई गई सेफ्टी वाल से कार टकरा गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी मोड पर चालक को समझ नहीं आया और वह सीधे सेफ्टी वाल से जा टकरा गया। इस हादसे में तीन युवक तुषार पिता नैनेश्वर झमड़े 24 किनी आष्टी जिला वर्धा, अक्षय पिता प्रदीप धोखड़े 26 तिवसा अमरावती तथा दीपक पिता भावरावजी डाखोड़े 25 आष्टी जिला वर्धा की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक अक्षय पिता देवीदास कुड़ापे 17 किनी आष्टी जिला वर्धा गंभीर रुप से घायल हो गया। कार को तुषार चला रहा था। हादसे की सूचना के बाद दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा कार से शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए पहुंचाया तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। दमुआ टीआइ दीपक बावरिया ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल हो गया।

कटर की मदद से निकाले शव

सूचना पर दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची थी, इस दौरान कार सीधे सेफ्टी वाल से टकराने के कारण सामने की तरफ से काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा सामने बैठे दो युवक कार में फंस गए थे। पुलिस कर्मियों ने पहले काफी मशक्कत की लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाए तो दमुआ से गैस कटर बुलाया गया। तीन घंटे की मशक्कत से चालक व उसके बाजू में बैठे युवक का शव बाहर निकाला गया था।

शराब के नशे में युवक

हादसे में घायल युवक अक्षय कुड़ापे ने पुलिस को बताया था कि तीनों युवक शराब के नशे में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस को भी कार में शराब की तीन बोतल मिली हैं। शराब के नशे में होने के कारण कार की गति काफी तेज थी इस दौरान मोड़ पर चालक ने नियंत्रिण खो दिया और कार सीधे सेफ्टी वाल से जा टकराई थी। गौरतलब है कि इस झिरीघाट पर पूर्व में कई बार हादसे हुए है घुमावदार मार्ग होने के कारण यहां पर सुरक्षा के और पुख्ता इंतेजाम की आवश्यकता महसूस होती है।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *