Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: digi desk/BHN/मुंबई/ टीवी का नंबर वन सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बुजुर्गों से
लेकर बच्चों तक का पसंद है। इसके सभी किरदार अपने आप में खास हैं, लेकिन चंपक चाचा और जेठालाल इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। यह शो साल 2008 से लगातार लोकप्रिय है, यह शो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि कई सबक भी देता है।
अब तक बदल चुके हैं कई किरदार
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah सीरियल में अभी तक कई किरदार बदल चुके हैं लेकिन बापूजी
और जेठालाल एक ही हैं। सीरियल के लिए जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को जब कास्ट किया गया तो मेकर्स उन्हें चंपक लाल यानी बापूजी का रोल देना चाहते थे, लेकिन दिलीप ने इस किरदार को करने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेठालाल की भूमिका निभाने के लिए कहा गया, हालांकि इस भूमिका को लेकर भी दिलीप जोशी के मन में कई शंकाएं और सवाल थे, फिर भी उन्होंने मन मारकर हां कर दी। आज कई सालों बाद उन्हें अपने इस फैसले पर खुशी भी होती है। जेठालाल के किरदार के जरिए दिलीप जोशी लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।
दिलीप जोशी की ही खोज थी बाबूजी या अमित भट्ट
दिलीप जोशी ने ही बापूजी की भूमिका के लिए निर्माताओं को अमित भट्ट का नाम सुझाया था। अमित जोशी का कहना है कि उन्हें बिना ऑडिशन के चंपक चाचा के रोल के लिए साइन किया गया था। इसके लिए वह आज भी दिलीप जोशी को धन्यवाद देते हैं।
इंडस्ट्री में किया काफी संघर्ष
गौरतलब है कि फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में काम के लिए शुरुआत में दिलीप जोशी ने काफी संघर्ष किया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले वह करीब एक साल तक बिना काम के रहे थे और निराश होकर अपना काम बदलने के बारे में सोचने लगे थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें यह बड़ा शो ऑफर हुआ और उन्होंने हां कर दी।
TMKOC ने बदली दिलीप जोशी की किस्मत
दिलीप जोशी का कहना है कि इस शो ने उनकी किस्मत ही बदल दी। इस सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी जब स्क्रिप्ट उनके पास लाए तो वे बहुत खुश हुए। दिलीप जोशी का कहना है कि अब ज्यादातर लोग उन्हें जेठालाल के नाम से ही जानते हैं। इस किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दी है।
Bhaskar Hindi News