Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 27th January: मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति की फील्ड में कमाएंगे लाभ, जानिए गुरूवार का पंचांग और अपना राशिफल 

27 January 2022 Ka Panchang:  आज माघ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है।आज विशाखा नक्षत्र है, अतः भगवान विष्णु जी की  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने के साथ श्री रामरक्षा स्तोत्रका पाठ भी अनन्त पुण्यदाई है।

सूर्य व गुरु के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

 (Today Panchang)

दिनांक 27 जनवरी 2022
दिवस गुरुवार
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 07:14am
सूर्यास्त 05:55pm
नक्षत्र विशाखा08:51am तक फिर अनुराधा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण वणिज 03:26am तक फिर विष्टि
योग वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:15pm से12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:23pm से 03:06pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:49pm से 06:07pm तक

राहुकाल दोपहर01:30 बजे से 03 बजे तक है, इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

राशिफल

मेष- आज जांब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष-आज आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज असत्य से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

मिथुन- ​छात्र आज शिक्षा को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क- ​चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर शुभ है।जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है।छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

सिंह-व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा चतुर्थ है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

कन्या –आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता का है।आज गुरु के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के तृतीय गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला-आज जॉब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।कम्बल का दान करें।

वृश्चिक- ​आज मंगल व शुक्र व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल कम्बल का दान करें।

धनु आज आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।  धन का आगमन होगा। ऊनी वस्त्रों का दान करें। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

मकर-शनि व सूर्य इसी राशि में है।चन्द्रमा का एकादश गोचर धार्मिक कार्यों में मन  लगाएगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है।अन्न  दान करें।

कुम्भ –यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है।उड़द
का दान करें।

मीन- ​आज चन्द्रमा का नवम व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मूंग का दान करें।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *