Wednesday , November 4 2026
Breaking News

India Open 2022: लक्ष्य ने जीता इंडिया ओपन का खिताब, कड़े मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन को हराया 

India Open 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारत के शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को केडी जाधव स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन 2022 का पुरुष एकल फाइनल जीता। लक्ष्य ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को 24-22, 21-17 से हराया। यह पहली बार है जब लक्ष्य सेन अपने करियर में सुपर 500 का खिताब जीतने में सफल रहे हैं। लक्ष्य ने शनिवार को सेमीफाइल में मलेशिया के एनजी त्जे योंग को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

सात्विक और चिराग की जोड़ी पुरुष युगल में जीते

इससे पहले सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडियन ओपन 2022 के पुरुष युगल फाइनल में जीत हासिल की, जो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट श्रृंखला का हिस्सा है। 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की इंडोनेशियाई जोड़ी को सीधे गेमों में 21-16, 26-24 से हराया।

पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हारी

इससे पहले सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराट शेट्टी ने सेमीफाइनल में फ्रांस की फैबियन डेलरू और विलियम विलेगर की जोड़ी को हराया था। वहीं शटलर पीवी सिंधु 59 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सुपनिदा कटेथोंग से 14-21, 21-13, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

 

About rishi pandit

Check Also

IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *