Monday , November 2 2026
Breaking News

Corona Update MP: प्रदेश में कोरोना के 6970 मरीज मिले, 34 हजार हुए सक्रिय मामले

MP. 6970 patients of corona found in the state 34 thousand active cases: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,970 नए केस आए हैं। जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10% और रिकवरी रेट 94.38% है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ साथी विधायकों ने कालेज की परीक्षाएं आफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड से करवाने की मांग की है। सरकार सदैव की तरह विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी। भीषण ठंड में गौ माता को शीतलहर से बचाने के लिए कपड़े पहनाने की छतरपुर पुलिस की पहल काफी सराहनीय है।

चायनीज मांजा मिला तो होगी कार्रवाई

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार चायनीज मांजे की बिक्री पर पहले ही रोक लगा चुकी है। उज्जैन की दुखद घटना के बाद भी चाइनीज मांजे का अवैध व्यापार करने वाले नही सुधरे, तो उनके खिलाफ भी उज्जैन में लिए गए एक्शन की ही तरह मकान-दुकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

 

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *