Monday , May 13 2024
Breaking News

UP Assembly Election: भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा, धर्म सिंह से सरकारी सुरक्षा लौटाई

UP Assembly Election 2022: digi desk/BHN/ लखनऊ/   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा की पिछली कुछ दिनों से चिंता बढ़ रही है। पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। अब शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले तीन दिनों में इस्तीफा देने वाले सातवें विधायक है। इसके अलावा भाजपा विधायक विजय शाक्य ने भी आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मुकेश ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर प्रदेश में दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समुदायों, किसानों और बेरोजगार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इन समुदायों की उपेक्षा की गई। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं। वह जो भी फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे। आने वाले दिनों में और भी कई नेता हमारे साथ आएंगे।

धर्म सिंह सैनी ने सरकारी सुरक्षा और आवास छोड़ा

वहीं भाजपा सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकार से मिले आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया। वे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि धर्म सिंह आज बीजेपी से इस्तीफा दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा से इस्तीफा देने वाले अन्य विधायक

1. अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

2. बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने बुधवार को पार्टी छोड़ी दी। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए।

3. भाजपा के तीन अन्य विधायकों- तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति, तिलहर के रोशन लाल वर्मा और बिल्हौर के भगवती सागर ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की।

4. मंगलवार को बिधूना से विनय कुमार शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया।

हालांकि कांग्रेस के दो विधायक और सपा के हरिओम यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। बता यूपी में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 403 विधायकों के चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

पलामू में बड़ा हादसा, कबाड़े की दुकान में ब्लास्ट, तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत

पलामू झारखंड में लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हो गया. यहां पलामू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *