Friday , November 6 2026
Breaking News

Alert: माघ मेले में Corona की एंट्री, मकर संक्रांति पर हरिद्वार में डुबकी पर पाबंदी

Magh Mela 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कोरोना महामारी के कारण धार्मिक आयोजनों पर भी संकट मंडर रहा है। ताजा खबर प्रयागराज और हरिद्वार से आ रही है। यूपी से खबर है कि प्रयागराज माघ मेले से पहले यहां कोरोना संकट मंडराने लगा है। यहां सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों में से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप है। आशंका जताई जा रही है कि यदि माघ मेले के दौरान कोरोना बम फूट गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। इसी तरह हरिद्वार प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाने पर रोक लगा दी है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने यह आदेश जारी किया।

बता दें, प्रयागराज माघ मेला 14 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होना है। माघ मेले में देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। एक वर्ग कोरोना काल में ऐसे धार्मिक आयोजनों का विरोध कर रहा है। इनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से कोरोना बीमारी बेकाबू हो सकती है। वहीं सरकार का कहना है कि यह आस्था का सवाल है और कई लोगों ने जो संकल्प लिया है, उसकी पूर्ति के लिए माघ मेले का आयोजन जरूरी है। प्रयागराज माघ मेला मकर संक्रांति से शुरू होकर 47 दिन चलना है।

About rishi pandit

Check Also

धनतेरस 2026 की तारीख को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 6 या 7 नवंबर कब मनाया जाएगा त्योहार?

Dhanteras 2026 :धनतेरस से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है. पांच दिन तक चलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *