Television, the kapil sharma show comedian tirthanand rao tries to commit suicide due to financial crisis: digi desk/BHN/मुंबई/ द कपिल शर्मा शो में काम कर चुके कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने सुसाइड करने की कोशिश की। उन्होंने 27 दिसंबर को
जहर खा लिया है। हालांकि उनके पड़ोसियों को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज कर उन्हें बचा लिया। दरअसल तीर्थानंद कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। उनके पास पिछले दो साल से कोई काम नहीं है। तीर्थानंद को नाना पाटेकर का हमशक्ल भी कहा जाता है।
चार दिन अस्पताल में रहे भर्ती
तीर्थानंद राव करीब चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। अब उनकी हालत में सुधार है। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में एक्टर ने बताया कि हालत काफी गंभीर हो गई थीं। हॉस्पिटल समय पर नहीं पहुंचता तो जान चली जाती। उन्होंने कहा कि आर्थिक समस्या के कारण परिवार ने साथ छोड़ दिया है।
पत्नी ने की दूसरी शादी
तीर्थानंद ने कहा, ‘हम एक ही कॉम्प्लैक्स में रहते हैं। मेरा परिवार मुझसे बात नहीं करता है। सभी मुझे छोड़कर चले गए। मेरे इलाज में भी उन्होंने मदद नहीं की।’ अस्पताल से आने के बाद घर पर अकेला हूं। मेरी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और बेटी का भी विवाह हो गया।
तीर्थानंद ने आगे बताया कि 15 सालों से एक्टिंग कर रहा हूं। मैंने पैसा, शोहरत सब देखा। अब अर्श से फर्श पर आ गया हूं। मेरी एक फिल्म भी रिलीज हुई, लेकिन पैसे नहीं मिले। वहीं वेब सीरीज का भी पेमेंट नहीं मिला।
Bhaskar Hindi News