Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Health Alert: बुखार आया तो एक साथ खा ली पेरासिटामोल की चार गोलियां, महिला की मौत!

Four tablets of paracetamol eaten together in fever death of woman:digi desk/BHN/इंदौर/ पालाखेड़ी में रहने वाली प्रिया पत्नी लखन राजोरिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।प्रिया शुक्रवार को अपने मायके गौरीनगर में मकर संक्रांति मनाने के लिए पति के साथ आई थीं। इसी दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

इस दौरान प्रिया ने पेरासिटामोल की तीन गोलियां खा लीं। गोलियां खाते ही तबियत और बिगड़ने लगी। खून की उल्टी हुई तो प्रिया से पूछा तो उसने बताया कि बु्खार नहीं उतर रहा था तो एक साथ तीन-चार गोलियां खा लीं। स्वजनों ने तुरंत एमवाय में इलाज के लिए भर्ती कराया।

डाक्टर कुछ पूछ पाते उसके पहले ही वह बेहोश हो गई। तभी से वह आइसीयू में भर्ती थी। भाई शुभम ने बताया कि डाक्टर ने जांच के दौरान बताया कि प्रिया के लीवर में इंफेक्शन हो गया था।मंगलवार को शाम करीब 4 बजे प्रिया की मौत हो गई।

डाक्टरों ने हीरानगर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, हालाकि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकेगा।प्रिया के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। वहीं पति टाइल्स लगाने का काम करते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *