Monday , November 2 2026
Breaking News

Omicron Variant: ब्रिटेन में टूटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.19 लाख से ज्यादा Covid-19 पॉजिटिव

Omicron Variant Britain: digi desk/BHN/ब्रिटेन/ दुनियाभर में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल सबसे बुरे हालात ब्रिटेन के हैं। ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर खतरनाक रूप ले चुकी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड-19 के दैनिक मामलों का नया रिकॉर्ड बना। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 1,19,789 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। महामारी फैलने के बाद से अभी तक ब्रिटेन में एक दिन में इतने मामले दर्ज नहीं किए गए थे। इससे पहले बुधवार को कोरोना मामलों की संख्या पहली बार एक लाख को पार कर गई।

ब्रिटेन में ‘द ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स’ ने संभावना जताई है कि 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यूके के घरों में लगभग 1.4 मिलियन लोगों को कोविड था, जो 2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही अब अस्तपालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। खासकर लंदन में अधिकांश अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि कोविड मामलों की बढ़ोतरी होने के बाद भी राहत की बात ये है कि डेल्टा वेरिएंट से कम खतरनाक होने के कारण ज्यादा जोखिम वाले मरीज नहीं है। “हालांकि, यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि जोखिम कितना कम है। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि ब्रिटेन में अगर मामलों की संख्या ज्यादा बनी रहती है, तो संभावना है कि और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने क्रिसमस से पहले सख्त प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बूस्टर कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन के जरिए अतिरिक्त सुरक्षा देने के अभियान पर जोर दे रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

ट्रंप की पूर्व वकील अलीना हब्बा पर विवाद, 440 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

वाशिंगटन  डीसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूर्व वकील अलीना हब्बा मिल्डन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *