Wednesday , November 4 2026
Breaking News

MP: तेज रफ्तार कार ने छह को रौंदा, 2 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल 

Speeding car trampled six in sehore two died: digi desk/BHN/सीहोर/ सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग जगहों पर छह लोगों को रौंद दिया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। गुस्‍साई भीड़ ने कार चालक युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मरने वालों में एक नाबालिग है। वहीं घायलों में भी दो नाबालिग हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सीहोर से भैरुंदा जा रही तेज रफ्तार इनोवा ने ग्राम बीजला गांव के मुख्यमार्ग पर खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नाबालिग बीजला निवासी 14 साल के प्रवीण पिता भुजराम की मौके पर ही मौत हो गई। कार उसी गति से भैरुंदा तरफ निकल गई, जहां पर ग्रीन गार्डन के सामने खड़े दो लोगों को फिर जोरदार टक्कर मारकर कार पलटी खा गई, जिससे महागांव जदीद निवासी 30 वर्षीय कन्हैया कीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल चारों लोगों को तुरंत भैरुंदा सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

घायलों में शेखर पिता दौलत 25 साल, शुभम पिता रामोतार उम्र 15 साल, सचिन पिता कैलाश 13 साल सभी निवासी ग्राम बीजला व मोहन पिता भागीरथ 34 साल निवासी महागांव के बताए जा रहे है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पलटी खाई कार से बाहर निकले ड्राइवर को को पकड़ा और उसे पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेे लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यदि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटती नहीं तो गार्डन के सामने खड़े अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

 

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *