Thursday , November 5 2026
Breaking News

Trade: 5-G रोलआउट देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए- बोले-मुकेश अंबानी

5g-Rollout should be countrys first priority mukesh ambani: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी रोलआउट को देश की पहली प्राथमिकता बताया है। 5जी के बारे में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “हमने 100% देशी और व्यापक 5G साल्युशन विकसित किया है जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव, डिजिटल मैनेज्ड और भारतीय है। हमारी तकनीक की वजह से जियो नेटवर्क को 4G से 5G में जल्द से जल्द अपग्रेड किया जा सकता है।“ मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2021 (IMC 2021) में बोल रहे थे।

मुकेश अंबानी ने कहा कि सरकारी यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का इस्तेमाल, देश में मोबाइल सब्सिडी देने के लिए करने की पैरवी की है। मुकेश अंबानी का मानना है कि अगर देश के हाशिए पर रहने वाले लोगों को देश की डिजिटल ग्रोथ का हिस्सा बनना है तो उसे किफायती कीमतों पर सर्विस और डिवाइस मुहैया कराए जाने चाहिएं।

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को 2जी से 4जी और फिर 5जी में माइग्रेशन जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। लाखों भारतीयों को सामाजिक-आर्थिक पिरामिड में सबसे नीचे 2जी तक सीमित रखना उन्हें डिजिटल क्रांति के लाभों से वंचित करना है। क्योंकि कोविड में हमने देखा जब सबकुछ बंद था तब इंटरनेट और मोबाइल ने ही हमें जीवित रखा। तकनीक हमारे जीवन और रोजगार के लिए सहारा बनी।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2021, बुधवार से शुरू हो गया यह इवेंट तीन दिन यानी 10 दिसंबर तक चलेगा। मोबाइल कांग्रेस में टेलीकॉम मिनिस्टर सहित टेलीकॉम सेक्टर की कई जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *