Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 9th Decmber 2021: धनु राशि का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, स्वास्थ्य के प्रति रहें अलर्ट, जानिए गुरुवार का पंचांग और अपना राशिफल

9 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है व धनिष्ठा नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज गेंहू चावल व वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। रात्रि को माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

आज गुरुवार है। पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 09 दिसंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 07:02 am
सूर्यास्त 05:36 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मकर 10:11 am तक फिर कुम्भ
करण कौलव
योग व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल

आज दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

राशिफल
मेष- वाहन चलाते समय सावधान रहें। झगड़ा विवाद दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
वृषभ- उच्चाधिकारियों का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. मांगलिक या धार्मिक उत्सव में शिरकत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मिथुन- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन शत्रु या रोग परेशानी दे सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में अनावश्यक तनाव भी आ सकता है। जीवन साथी के साथ कलह न करें।
कर्क – घर में उपयोगी चीजों में वृद्धि होगी। उपहार या मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि से किए गए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक प्रयास फल देंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
सिंह- सरकार का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे लेकिन भावुकता के कारण आपको अवसाद की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, संयम रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या- मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी होगी. आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खानपान में भी सावधानी रखें।
तुला- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक- किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
धनु – आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चल रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
मकर- किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ- आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी. सांस्कृतिक या मांगलिक कार्यों में भागीदारी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन- उपहार या मान सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फल देंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। निवेश करते समय सावधानी रखें। शुभ कार्यों में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *