Know the condition of the weather of madhya pradesh shivering increased during the day now there is a possibility of cold wave: digi desk/BHN/भोपाल/सर्द हवा ने पूरे मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। बुधवार को ग्वालियर में प्रदेश में सबसे कम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवा की रफ्तार भी 10-12 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से दिन में भी सिहरन महसूस होने लगी है। उधर उत्तर भारत में कडाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।
बुधवार को हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार, शुक्रवार को बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।
Bhaskar Hindi News