Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Viral News: दुल्हन ने शादी में आए मेहमानों के सामने रखी ऐसी डिमांड, सुनने वालों के उड़ गए होश!

Viral News:digi desk/BHN/नई दिल्ली/  आज कल लोग शादी में काफी पैसा खर्चा करने लगे हैं। अब डेस्टिनेशन विवाह और प्री वेडिंग फोटोग्राफी का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि सबके बस की बात नहीं जो इतने लाखों रुपए खर्च करें। ऐसे में एक दुल्हन ने अपनी मैरिज में अनोखा कदम उठाया है। जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल युवती ने अपनी शादी में हर गेस्ट से निर्धारित रकम वसूल की। उसका कहना था कि शादी का खर्चा उठाने के लिए पैसे नहीं है। इस लिए प्रत्येक मेहमान को 99 डॉलर करीब साढ़े सात हजार रुपए देने होंगे।

रेडिट पर दोस्त ने लिखी पोस्ट

अब सोशल मीडिया पर दुल्हन की स्टोरी वायरल हो रही है। दुल्हन के एक फ्रेंड ने रेडिट पर इस बारे में पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने बताया कि युवती ने अपनी शादी के लिए गेस्ट से 99 डॉलर रुपए मांगे। कपल का कहना था कि वे रिसेप्शन का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। दोनों की डिमांड को लोगों ने स्वीकार भी किया। वह मैरिज में पहुंचने वाला हर शख्स अपने साथ पैसे लेकर आया था।

इंविटेशन में लिखी थी सारी बात

दुल्हन के दोस्त ने बताया कि शादी के इंविटेशन पर लिखा था कि हम खाने का खर्च उठा नहीं सकते। इस लिए प्रति व्यक्ति भोजन की प्लेट 99 अमेरिकी डॉलर होगी। विवाह उनके घर से काफी दूर था। वहां पहुंचने के लिए हमें करीब चार घंटे का सफर करना होगा। ऐसे में शादी अटेंड करने में काफी खर्चा हो गया। वहीं गिफ्ट भी अलग से देने पड़े।

यूजर कर रहे कमेंट्स

मैरिज के वेन्यू पर एक बॉक्स रखा गया था। जिस पर मेहमानों से पैसे डाले की रिक्वेस्ट लिखी थी। बॉक्स पर लिखा कि हनीमून, बेहतर भविष्य और नए घर के लिए पैसे डाल सकते हैं। इस पोस्ट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं ऐसे रिसेप्शन में कभी नहीं जाऊंगा, भले करीबी क्यों न हो। वहीं एक ने लिखा, ‘कपल को ऐसा नहीं करना चाहिए।’

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज जलडमरूमध्य 7 नहीं, 2 दिन में खोलने का प्रस्ताव! अमेरिका से समझौते की नई पहल

वाशिंगटन अमेरिका के साथ जंग खत्म करने को लेकर ईरान और कतर के बीच चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *