Wednesday , November 4 2026
Breaking News

YouTube: अब YouTube पर नहीं दिखेगा Video पर डिस्लाइक, जानिए Dislike Button का क्या होगा

YouTube will now hide public dislike counts on videos: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ YouTube पर लाइक और डिस्लाइक बटन से यह पता चलता है कि कितने यूजर्स ने उस वीडियो को पसंद किया और कितने उससे नाखुश रहे। लाइक और डिस्लाइक की संख्या भी यहां नजर आती है, लेकिन अब YouTube ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके मुताबिक, डिस्लाइट बटन नजर आएगा, यूजर्स उस पर क्लिक भी कर सकेंगे, लेकिन कितने डिस्लाइक आए, यह पता नहीं चल पाएगा। वीडियो बनाने वालों की तरफ से लंबे समय से इस अपडेट की मांग की जा रही थी। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से क्रिएटर्स को टारगेटेड उत्पीड़न से बचाया जा सकेगा।

YouTube dislike: जानिए क्यों उठाना पड़ा ऐसा कदम

किसी अभिनेता या एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ अपने व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए अक्सर लोगों द्वारा YouTube का दुरुपयोग किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे लोगों के वीडियो पर जानबूझकर नापसंद बटन दबाते हैं। कभी-कभी ऐसे समूहों का मकसद केवल डिस्लाइक की संख्या बढ़ाना होता है। सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत के बाद पूरे बॉलीवुड को निशाना बनाया गया था। तब यूजर्स ने जानबूझकर बॉलीवुड की हस्तियों के वीडियो पर डिसलाइक बटन दबाया था, इनमें सलमान खान और करण जौहर की फिल्मों के गाने भी शामिल थे।

ऐसे हालात के बाद YouTube को बदलाव करने पड़े। यह अपडेट शुरू हो गया है और बहुत से वीडियो पर आम यूजर्स को डिस्लाइक दिखना बंद हो गए हैं। वैसे यूट्युब की शुरू से इन हालात पर नजर रही है। पिछले दिनों YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में खुलासा किया था कि बहुत सारे छोटे और पहली बार वीडियो बनाने वालों को गलत तरीके से निशाना बनाया गया था। कंपनी ने पुष्टि की कि छोटे चैनलों पर ऑनलाइन उत्पीड़न अधिक अनुपात में होता है।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *