Monday , November 2 2026
Breaking News

T20 World Cup: शर्मनाक हार के बाद मीडिया से बात करने नहीं आए कोहली, भड़का गुस्सा

T20 World Cup: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में विराट कोहली की टीम पाकिस्तान से भी हार गई थी।

न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार के बाद कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए। उन्होंने अपनी जगह मीडिया के सवालों के जवाब देने के लिए जसप्रित बुमराह को भेज दिया। इसको लेकर भी विराट कोहली की आलोचना हो रही है और फैन्स में गुस्सा है। कपिल देव का कहना है कि यदि हार मिली है तो कप्तान को तो जवाब देना होगा। आप इस तरह सवालों से नहीं भाग सकते हैं।

विराट कोहली ने बताया न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का कारण

हालांकि मैच के बाद हुए प्रजेंटेशन में विराट कोहली जरूर आए। कहा जा रहा है कि यहां स्पांसर्स का दबाव था, इसलिए विराट कोहली को आना पड़ा।

यहां कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के लिए अपनी टीम के डरपोक रवैये को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।

बकौल कोहली, मुझे लगा कि हमें पहले से बहुत सख्त होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हम बल्ले या गेंद से काफी बहादुर थे। न्यूजीलैंड की बॉडी लैंग्वेज में वह तीव्रता थी और उन्होंने पहले ओवर से हम पर दबाव बनाया और इसे पारी के दौरान जारी रखा।

सुपर 12 चरण में लगातार दूसरी हार के बाद भारत ग्रुप 2 में पांचवें स्थान पर खिसक गया और यहां तक ​​​​कि शेष तीन मैच जीतना भी अंतिम चार में जगह की गारंटी नहीं देगा।

 

About rishi pandit

Check Also

‘मेरा काम सही फैसले लेना, लोकप्रिय नहीं’, गौतम गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को दिया जवाब

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *