Important News for coustomers of punjab national bank: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अगर आपका खाता पंजाब
नेशनल बैंक में है। तब यह खबर आपके लिए पढ़ना बेहद जरूरी है। दरअसल पीएनबी के ग्राहकों को 20 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। इसके लिए नौकरीपेशा को बैंक में पीएनबी माई सैलरी खाता खुलवाना होगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
पीएनबी देगा ये सुविधा
पंजाब नेशनल बैंक के अनुसार सैलरी को बेहतर मैनेज करने के लिए PNB MySalary Account खुलवाएं। इस अकाउंट होल्डर के साथ अगर कोई हादसा हो जाता है। तब बीमा के साथ ओवरड्राफ्ट और स्वीप सुविधा का फायदा मिलता है।
मिलेगा 20 लाख का फायदा
पीएनबी सैलरी अकाउंट होल्डर को बीमा कवर सहित कई तरह के फायदे दे रहा है। जीरो बैलेंस और जीरो क्वाटर्ली एवरेज बैंलेस की सुविधा देता है। वह माई सैलरी खाते पर 20 लाख रुपए का एक्सीडेंट कवर दिया जाता है।
अकाउंट की चार कैटेगरी
1. इसमें दस हजार से लेकर 25 हजार मासिक वेतन वालों को सिल्वर श्रेणी में रखा गया है।
2. 25 हजार से 75000 मासिक सैलरी वालों को गोल्ड श्रेणी में रखा गया है।
3. 75001 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए हर महीने सैलरी पाने वालों को प्रीमियम कैटेगिरी में रखा है।
4. 150001 रुपए से अधिक वेतन वालों को प्लैटिन श्रेणी में रखा है। इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.pnbindia.in पर विजिट करें।
Bhaskar Hindi News