Karnataka Crime double murder: digi desk/BHN/कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाली वारदात हुई है। यह एक लड़के अपने पिता और उनकी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इसाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के बताया कि मृतकों की पहचान 56 वर्षीय शिवप्रकाश और 48 साल की लता के रूप में हुई है। हमले में लता का बेटा नागार्जुन में घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर में घुसकर हमला
पुलिस ने कहा कि आरोपी सागर ने 21 अक्टूबर की रात को घटना को अंजाम दिया। वह मैसूर के बाहरी इलाके में दादादहल्ली में रहने वाली लता के घर घुस गया। वह उसके पिता शिवप्रकाश और उनकी गर्लफ्रेंड पर हंसिया से हमला कर दिया। लता के बेटे नागार्जुन ने अपनी मां को बचाने की कोशिश भी की। उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। मर्डर करने के बाद सागर फरार है।
लता के पति और शिवप्रकाश थे दोस्त
नागार्जुन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मैसूर दक्षिण पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस ने कहा कि शिवप्रकाश और लता के पति नागराज पुराने दोस्त थे। कुछ साल पहले नागराज की मौत हो गई, लेकिन दोनों परिवारों के बीच दोस्ती बनी रही। लता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह नागार्जुन के साथ नजदीकी संबंध बढ़ते जा रहे थे।
पुलिस जांच में जुटी
हमला उस समय हुआ जब शिवप्रकाश 21 अक्टूबर की शाम लता के घर आया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। मैसूर जिले के पुलिस अधीक्षक आर चेतन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार आर ने घटनास्थल का दौरा किया।
Bhaskar Hindi News