Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rashifal 21th October:  कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है, आय में वृद्धि होगी, नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी, आय में वृद्धि होगी

Rashifal Tomorrow 21 october: digi desk/BHN/ वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 अक्टूबर को गुरुवार है। 21 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरुआत भी हो रही है। जानिए 21 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष –क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट  के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष –आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास भी करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। परिवार की समस्‍याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन-मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क –मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह –नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा।

कन्या –संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्‍टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

तुला –आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक –आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु –क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी।

मकर-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

कुंभ –नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें।

मीन –वाणी में तो मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। स्‍वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

About rishi pandit

Check Also

पुखराज धारण करने के फायदे: आर्थिक और मानसिक संतुलन के लिए

ज्योतिष शास्त्र में नवरत्नों का वर्णन किया गया है. हर एक रत्न का प्रभाव हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *