Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Crime: प्रेमी युगल को घेरकर अभद्रता, जबरन उतरवाया बुर्का, 2  गिरफ्तार

Woman forced to remove burqa: digi desk/BHN/भोपाल/  भोपाल के इस्लामनगर क्षेत्र में पहुंचे एक प्रेमी युगल को कुछ लोगों ने घेर लिया। इस दौरान दो युवकों ने युवती से अभद्रता करते हुए जबरन बुर्का उतरवा लिया। इस दौरान वह युवती से बोल रहे थे, तुम जैसे लोगों की वजह से कौम की बदनामी होती है। शनिवार दोपहर हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उस पर संज्ञान लेते हुए ईंटखेड़ी पुलिस ने इस्लामनगर में रहने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईंटखेड़ी थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटर पर एक युवक-युवती इस्लामनगर क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया।

उनमें से दो युवकों ने युवती का जबरन बुर्का उतरवा लिया। इस दौरान युवक कहते जा रहे थे, तुम्हारे जैसे लोगों के कारण कौम की बदनामी हो रही है। टीआइ वर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई है, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में घटना की पुष्टि होने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद इस्लामनगर निवासी शोएब और माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

स्कूटर पर चढ़ी थी फूलमाला 

बताया जाता है कि जिस स्कूटर से प्रेमी युगल वहां पहुंचे थे, उस पर दशहरे पर हुए पूजन की फूलमाला चढ़ी हुई थी। बुर्का पहने रहने के कारण युवकों को युवती के मुस्लिम होने की शंका हुई। इसलिए उन्होंने उसका बुर्का उतरवाया था। युवती मुस्लिम समाज की नहीं थी।

About rishi pandit

Check Also

MP: विधायक-सांसदों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की नजर, संगठन चुनाव में समर्थक या रिश्तेदारों की नहीं कर पाएंगे नियुक्ति

भाजपा संगठन चुनाव पर केंद्रीय नेतृत्व की विशेष नजरMP-MLA को नियुक्ति में हस्तक्षेप नहीं करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *