Monday , November 9 2026
Breaking News

Meteorite Alert: छत में छेद कर अचानक बिस्तर पर गिरा उल्कापिंड, बाल-बाल बची महिला 

Meteorite Alert: digi desk/BHN/ ब्रिटिश कोलंबिया में एक अजीब आकाशीय घटना देखने को मिली है। यहां आधी रात को जब एक महिला अपने घर में सोई हुई थी, तब अचानक एक उल्कापिंड छत में सुराग करते हुए दहकते हुए बिस्तर पर आ गिरा। इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई। उल्का पिंड महिला के चेहरे से कुछ ही दूरी पर गिरा था।

महिला की धमाके कारण खुल गई नींद

मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात को ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाली रुथ हैमिल्टन की नींद हल्के धमाके की आवाज के साथ खुली। महिला को इस बार का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उल्कापिंड घर की छत को तोड़कर बिस्तर पर गिरेगा। उन्होंने देखा कि छत में एक सुराग दिखाई दे रहा था। हैमिल्टन ने तुरंत आपातकालीन नंबर पर कॉल करके जानकारी दी। उसके बाद उन्हें जो पता चला, वह किसी आश्चर्य से कम नहीं था।

बिस्तर पर तकिए के पास गिरा था उल्कापिंड

ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाली रुथ हैमिल्टन के यहां यह घटना हुई है। उनके बिस्तर पर ठीक तकिए के पास एक उल्कापिंड गिरा था।यह घटना 3 अक्टूबर की है। उस घटना को याद कर हैमिल्टन सिहर उठती हैं। उन्होंने बताया कि छत में सुराग करते हुए करीब सवा किलो का उल्का पिंड उनके चेहरे के बिल्कुल करीब गिरा था। इसके बाद पूरी रात वह नहीं सो पाई थीं।

क्या कहते हैं अंतरिक्ष वैज्ञानिक

यूनिवर्सिटी आफ वेस्टर्न ओंटारियो के प्रोफेसर पीटर ब्राउन ने पुष्टि करते हुए कहा कि हैमिल्टन के बिस्तर पर उल्का पिंड ही गिरा था। यह घटना इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पीटर ब्राउन ने कहा कि हर घंटे कोई न कोई उल्का पिंड धरती की ओर आता है और वायुमंडल में प्रवेश के बाद जलकर भस्म हो जाते हैं, लेकिन इनमें कुछ नीचे गिर जाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन के दृष्टिकोण से उल्का पिंडों का काफी शाक माना जाता है और दुनिया के कई इलाकों में इनकी अच्छी कीमत पर नीलामी भी होती है।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिकी चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतवंशी उम्मीदवारों का हाल

न्यूयॉर्क अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *