Actress Mahima Chaudhary: digi desk/BHN/मुंबई/ अभिनेत्री महिमा चौधरी भले ही लंबे समय से ऑन-स्क्रीन एक्शन में नहीं दिख रही हो, लेकिन उनके प्रशंसक अभी भी उन्हें उनकी बेबाकी के लिए पसंद करते हैं। दरअसल महिला चौधरी अपने मन की बात कहने से बिल्कुल भी
नहीं कतराती है। अब हाल ही में एक महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में महिलाओं के प्रति आ रहे बदलाव पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे अब महिला अभिनेत्रियों के प्रति रुख बदल रहा है। महिमा चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि फिल्मी इंडस्ट्री अब एक ऐसी स्थिति में आ रहा है, जहां महिला कलाकार भी शॉट लगा रही हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महिमा ने कहा कि अब महिला अभिनेत्रियों को भी बेहतर काम, वेतन, विज्ञापन मिलते हैं। अब महिला अभिनेत्रियों के पास भी पहले की तुलना में लंबी शेल्फ लाइफ है। 
पहले के दिनों के बारे में बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा कि “जिस मिनट आप किसी को डेट करना शुरू करते हैं, लोग आपको ठुकरा देते हैं क्योंकि वे केवल एक कुंवारी लड़की चाहते थे, जिसने किस भी नहीं किया था। अगर आप किसी को डेट कर रहे थे, तो यह ऐसा था, ‘ओह! वह
डेटिंग कर रही है!’ अगर आप शादीशुदा थे, तो भूल सब कुछ जाइए, आपका करियर खत्म हो गया था और अगर आपके बच्चे थे तो यह बिल्कुल खत्म हो गया था। लेकिन अब फिल्मी दुनिया में काम कर रही महिलाओं को लेकर लोगों की भी सोच बदली है। दर्शक भी अब महिलाओं को विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में स्वीकार कर रहे हैं। यहां तक कि पहले पुरुष कलाकर भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत कुछृ छुपाते थे। पहले कलाकारों की फिल्म रिलीज होने के कई साल बाद पता चलता था कि उनकी शादी हो गई है।
महिला ने परदेस में एंट्री ली थी और रातोंरात बन गई थी स्टार
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री महिला चौधरी ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म परदेस के जरिए बॉलीवुड में एंट्री ली थी और रातोंरात स्टार बन गईं। सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहरुख खान और अपूर्वा अग्निहोत्री की मुख्य भूमिकाओं वाली एक बड़ी हिट थी और फिल्म में महिला चौधरी की भूमिका काफी पसंद की गई थी। इसके बाद महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की और बाद में 2013 में उनका तलाक हो गया। इस जोड़े की एक बेटी है जिसका नाम एरियाना है। महिला चौधरी सिंगल मदर हैं और उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है।
Bhaskar Hindi News