Tuesday , May 7 2024
Breaking News

IPL 2021 Prize Money: MS धोनी की टीम को 20 करोड़, तो KKR को 12.5 करोड़, जानिए किस टीम को मिला कितना पैसा 

IPL 2021 Prize Money: digi desk/BHN/ महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बन गई। शुक्रवार रात यूएई में खेले गए फाइनल में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से मात दी। चेन्नई ने ट्राफी पर कब्जा किया, वहीं सबसे ज्यादा 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि भी हासिल की। केकेआर को 12.5 करोड़ से संतोष करना पड़ा। नीचे देखिए किस टीम को कितने रुपए की इनामी राशि मिली। इसके साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने (ऑरेंज कैप), सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले (पर्पल कैप), सर्वश्रेष्ठ कैच (Perfect Catch of the Season) के पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई। ऑरेंज कैप (Orange cap) पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कब्जा जमाया। उन्होंने IPL 2021 में 16 मैच खेले और 635 रन बनाए। इस दौरान 1 शतक और 4 अर्द्धशतक भी लगाए।

IPL 2021 Purple Cap

हर्षल पटेल को पर्पल कैप मिली है। हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में दमदार गेंदबाजी करते हुए 15 मैचों में कुल 32 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.14 रहा जबकि औसत 14.34 रहा। इस सीजन में उन्होंने एक मैच में एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि एक मैच में सिर्फ एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट था।

Perfect Catch of the Season – Ravi Bishnoi

पंजाब किंग्स के रवि बिश्नोई ने अहमदाबाद में डीप मिड-विकेट पर फुल लेंथ डाइव लगाकर नरेन का कैच लपका था। उनके इस कैच का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था।

IPL 2021 Award Winners: See full List

  • आईपीएल 2021 चैंपियन – चेन्नई सुपर किंग्स
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – ऋतुराज गायकवाड
  • सीजन का परफेक्ट कैच – रवि बिश्नोई
  • सीजन का गेम चेंजर : हर्षल पटेल
  • सीजन का पावर प्लेयर: वेंकटेश अय्यर
  • पर्पल कैप- हर्षल पटेल
  • ऑरेंज कैप – ऋतुराज गायकवाड़
  • सबसे मूल्यवान खिलाड़ी – हर्षल पटेल
  • सीजन के सुपर स्ट्राइकर – शिमरोन हेटमायर (स्ट्राइक रेट 168)
  • फेयरप्ले अवार्ड – राजस्थान रॉयल्स

IPL 2021 Prize Money: किस टीम को मिली कितनी इनामी राशि

  • सीएसके: 20 करोड़ रुपए
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 12.5 करोड़ रु
  • दिल्ली कैपिटल: 8.75 करोड़ रु
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रु
  • ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़: 10 लाख
  • पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल: ने 10 लाख
  • आईपीएल 2020 फेयर प्ले अवार्ड (राजस्थान रॉयल्स) : 10 लाख
  • गेम चेंजर ऑफ द सीजन – हर्षल पटेल (10 लाख रुपये)
  • सीजन का सुपर स्ट्राइकर – शिमरोन हेटमायर (10 लाख रुपये)
  • अधिकतम छक्के का पुरस्कार – केएल राहुल (10 लाख रुपये)
  • पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- वेंकटेश अय्यर (10 लाख रुपये)
  • सीजन का परफेक्ट कैच- रवि बिश्नोई (10 लाख रुपये)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- हर्षल पटेल (10 लाख रुपये)

About rishi pandit

Check Also

शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता की जमानत याचिका खारिज की

नई दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक बार फिर बीआरएस एमएलसी कविता को बड़ा झटका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *