Gold price, Bullion Market: digi desk/BHN/ रायपुर/ अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ रही है। पिछले हप्ते 48 हजार से नीचे जा चुका सोना एक बार फिर से पचास हजार की ओर बढ़ने लगा है। गुरुवार देर रात रायपुर
सराफा बाजार में सोना 49800 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। इसकी कीमतों में बुधवार की अपेक्षा 400 रुपये की तेजी आई है। इसी प्रकार चांदी की कीमतें भी उछलकर 65 हजार रुपये प्रति किलो गई है।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव के साथ ही अब बाजार में मांग भी बढ़ी है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी आई है। आने वाले कुछ दिनों में दाम और बढ़ सकते है। सराफा संस्थानों में गहनों की पारंपरिक व नए कलेक्शनों की रेंज भी उपलब्ध कराई गई है।
सराफा संस्थानों में बनवाई में विशेष छूट
इन दिनों त्योहारी सीजन देखते हुए सराफा संस्थानों में बनवाई में विशेष छूट दी जा रही है। सात ही कुछ संस्थानों द्वारा तो उपहार योजनाएं भी शुरू की गई है। इन उपहार योजनाओं में उपभोक्ताओं को खरीदारी पर निश्चित उपहार दिए जा रहे है। अब धीरे-धीरे सराफा बाजार में त्योहारी भीड़ बढ़ने लगी है और शुभ दिनों के लिए बुकिंग भी की जा रही है।
गोल्ड लोन हुआ आसान
बैंकों व गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनियों द्वारा भी इन दिनों गोल्ड लोन को आसान कर दिया गया है। साथ ही ब्याज दरें भी काफी आकर्षक है। इसके चलते कोरोना काल में गोल्ड लोन बढ़ा है।
Bhaskar Hindi News