Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Gold Price: सोना  सस्‍ता, 46000 रुपए के स्‍तर तक पहुंचा, जानिये क्‍या हैं 10 ग्राम के भाव

Gold Price 11 October 2021: digi desk/BHN/ सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मांग कम होने के कारण सटोरियों ने गोल्‍ड में अपनी पोजीशन घटाई जिससे एमसीएक्‍स पर सोने के वायदा भाव में 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई और यह 46,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। विश्‍लेषकों की मानें तो एमसीएक्‍स पर सोने का वायदा कारोबार करने वालों ने अपनी पोजीशन घटाई, जिसके परिणामस्‍वरूप सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ-साथ सोमवार को चांदी की चमक भी फीकी पड़ी। हाजिर बाजार में चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम 196 रुपये की कमी आई और यह 60,369 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में दिल्‍ली में चांदी 60,565 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर बंद हुई थी। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोमवार यानी 11 अक्‍टूबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्‍ली में सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ और यह सर्राफा बाजार में 46,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्‍ट्रीय संकेतों के कारण देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 46,097 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 1,756 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी भी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गिरावट के साथ 22.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 10 रुपये महंगा

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *