Tuesday , July 9 2024
Breaking News

PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी का हो जाए निधन, तब भी वारिस को मिलेगा स्कीम का लाभ, जानिए कैसे?

PM Kisan Samman Nidhi: digi desk/BHN/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस स्कीम में देश के किसानों के खातों में सरकार तीन किस्तों में छह हजार रुपए ट्रांसफर करती है। अगर इस योजना के लाभार्थी का निधन हो जाएं। तब उसके कृषि भूमि का मालिकाना हक कृषक के वारिस को मिलता है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाकर रजिस्टर्ड करना होगा। अगर वारिस जरूरी शर्तों को पूरा करता है। तब ही उसे लाभ मिलेगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां फार्मर कार्नर में जाकर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है। अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी सभी जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय जमीन की जानकारी, खसरा नंबर और एरिया साइज दर्ज करना होता है।

अगर शिकायत दर्ज करानी हो?

किसान घर बैठे पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए 011-23382401, 18001155266, 155261 और 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही ईमेल pmkisan-hqrs@gov.in पर मेल कर सकते हैं।

लिस्ट में ऐसे करें नाम चेक?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

2. अब होमपेज पर Farmers Corners के ऑप्शन पर जाना है।

3. फिर Beneficiaries List पर क्लिक करें।

4. अब ड्रॉप डाउन लिस्ट से प्रदेश, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।

5. इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

ऐसे सुधारें गलतियां?

1. सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

2. फिर फॉर्मर कॉर्नर में जाकर Edit Aadhaar Details के विकल्प पर क्लिक करें।

3. अब आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।

4. अगर केवल नाम गलत दर्ज है। यानी फॉर्म और आधार के नाम अलग-अलग है, तो इसे ठीक कर सकते हैं।

5. इसके अलावा अगर आपने खाता संख्या गलत भरी है या आप अपने खाता संख्या में कोई परिवर्तन कराना चाहते हैं। तो कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *