Saturday , November 7 2026
Breaking News

Punjab Cngress Crisis: Capt Amarinder Singh ने खोले पत्ते, बोले- फिलहाल भाजपा में नहीं जा रहा, कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा!

Punjab Congress Crisis: digi desk/BHN/ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने अगले कदम को लेकर पत्ते खोलना शुरू कर दिया है। Capt Amarinder Singh के ताजा बयान से यह साफ हो गया है कि वे कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि फिलहाल वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या Capt Amarinder Singh नई पार्टी बनाएंगे या AAP का दामन थामेंगे। बता दें, बुधवार को ही कैप्टन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद आज सुबह कैप्टन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मीटिंग की थी। चर्चा यह भी है कि कैप्टन आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बुधवार को एक इंटरव्यू में Capt Amarinder Singh ने कहा कि अभी वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं, लेकिन आगे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। इससे पहले अमित शाह से मुलाकात के बाद Capt Amarinder Singh के अगले कदम को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वे भाजपा में आने का फैसला करते हैं तो पार्टी उन्हें केंद्रीय मंत्री बना सकती है। यह भी कहा गया कि कैप्टन भाजपा में आता है तो किसान आंदोलन खत्म करवाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

भाजपा में नहीं तो कहां..!

पंजाब की राजनीति को जानने वालों का मानना है कि इस बात की संभावना कम ही है कि Capt Amarinder Singh आम आदमी पार्टी में शामिल हो। इस बात की उम्मीद अधिक है कि वे पंजाब में एक नया धड़ा बनाए और भाजपा की मदद करे। वहीं भाजपा ने पूरा फैसला Capt Amarinder Singh पर छोड़ दिया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, Capt Amarinder Singh खुद तय करें कि उन्हें भाजपा में आना है या नहीं।

About rishi pandit

Check Also

उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

शोभायात्रा, संत दीर्घा और सांस्कृतिक मंच के लिए अलग-अलग अधिकारी तैनात दीपोत्सव में भीड़ प्रबंधन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *