Wednesday , November 4 2026
Breaking News

J&K: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी जिंदा पकड़ा, US रिपोर्ट में पाक पीएम इमरान खान की खिंचाई 

J&K Infiltration: digi desk/BHN/भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है।  अब तक की जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है। इससे पहले उरी में घुसबैठ की बड़ी वारदात नाकाम की गई थी। तब नियंत्रण रेखा के पास उरी के पास रामपुर सेक्टर में 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों के पास से पांच एके -47 राइफल, आठ पिस्तौल, 70 हैंड ग्रेनेड और कई राउंड कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के मुताबिक, मारे गए आतंकियों मे एक पाकिस्तानी था। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की वारदात बढ़ गई है।

वॉशिंगटन से जारी रिपोर्ट, पाकिस्तान 12 आतंकी समूहों का घर

अमेरिका से जारी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का असली चेहरा उजागर हो गया है। आतंकवाद पर कांग्रेस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कम से कम 12 समूह हैं जिन्हें ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ के रूप में नामित किया गया है, जिनमें से पांच लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे भारत-केंद्रित हैं।

बता दें, यह रिपोर्ट इमरान खान के मुंह पर तमाचा है, क्योंकि वे दुनिया के सामने खुद को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताते रहे हैं, जबकि सच्चाई यही है कि आतंकवाद पाकिस्तान में पनपता है। हाल ही में अमेरिका दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ चर्चा में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *