Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Stomach bloating: पेट फूलने की समस्या दूर करने के लिए पिएं ये स्पेशल हर्बल चाय, मिलेगा जल्द आराम

Stomach bloating cure herbal tea cumin fennel carom: digi desk/BHN/ आपमें से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें भोजन के बाद या पहले पेट फूलने की समस्या होती होगी। दरअसल पेट में गैस बनने और पाचन सही ढंग से न हो पाने की वजह से लोगों को पेट फूलने की समस्या होती है जिसे ब्लोटिंग (Bloating) कहा जाता है। हालांकि ब्लोटिंग कोई बीमारी नहीं है लेकिन यह बहुत तकलीफदेह मानी जाती है। पेट में भारीपन और गैस की वजह से आपका पेट गुब्बारे की तरह से फूला हुआ दिख सकता है। पेट फूलने की समस्या में आपको पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन का अनुभव करना पड़ सकता है। इतना ही नही इस समस्या में उल्टी और मतली से भी गुजरना पड़ सकता है। ज्यादातर लोगों को यह समस्या खानपान की वजह से होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप तत्काल राहत देने वाली दवा या औषधि का इस्तेमाल करते होंगे। इस समस्या को दूर करने के लिए तमाम तरह के आयुर्वेदिक औषधियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपको इस समस्या से सभी उपायों को अपनाने के बाद भी छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आप इस हर्बल चाय का सेवन जरूर करें। ब्लोटिंग की समस्या में इस हर्बल चाय का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।

क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या

पेट के अंदर मौजूद परत जिसे म्यूकोसा कहते हैं, भोजन के पाचन में काम करती है। म्यूकोसा में मौजूद ग्रंथियों से पाचन के लिए जरूरी एसिड और एंजाइम निकलते हैं। म्यूकोसा में सूजन आने की वजह से गैस बनने की समस्या होती है। पेट में गैस अधिक बनने और पाचन सही ढंग से न होने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न होती है। ब्लोटिंग की समस्या में छोटी आंत में गैस भर जाती है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है। हालांकि ब्लोटिंग की समस्या के कारण तमाम हैं लेकिन खानपान में गड़बड़ी, कब्ज और पेट में पानी भरने की समस्या को इसका प्रमुख कारण माना जाता है।

करें इस हर्बल चाय का सेवन

ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। असंतुलित खानपान के कारण यह समस्या सबसे ज्यादा लोगों में होती है। अगर आप भी हमेशा पेट में भारीपन, गैस और गुब्बारे की तरह फूला हुआ देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप भी इस समस्या के शिकार हो चुके हैं। ब्लोटिंग की समस्या में जीरा, सौंफ और अजवाइन (Cumin, Fennel and Carom) से बनी चाय बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ पेट की सूजन को खत्म करने के लिए इस चाय का सेवन बहुत ही उपयोगी होता है। यही नहीं जीरा, सौंफ और अजवाइन से बनी इस चाय के सेवन से आपको पेट में दर्द, ऐंठन और खराब पाचन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना जीरा, सौंफ और अजवाइन से बनी इस चाय का सेवन करने से आपको जल्द ही ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

जीरा, सौंफ और अजवाइन की चाय के फायदे 

जीरा, सौंफ और अजवाइन के इस्तेमाल से बनी यह चाय ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस चाय का सेवन आप खराब पाचन या पेट खराब होने की समस्या में भी कर सकते हैं। रोजाना इस हर्बल चाय का सेवन करने से पेट से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। जीरा जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट को स्वस्थ रखने और पाचन को बढ़ावा देने के लिए जीरा का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। पेट दर्द, डायरिया और पेट फूलने की समस्या में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं इस चाय में इस्तेमाल होने वाली सौंफ किसी औषधि से कम नहीं है। तमाम लोग भोजन करने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं। यह गैस बनने से रोकता है और इसके अलावा सूजन की समस्या में सौंफ बहुत ही फायदेमंद होता है। जीरा, सौंफ और अजवाइन से बनी इस चाय का सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं।

  • पेट की गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद।
  • पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए उपयोगी।
  • डायरिया या दस्त में बहुत फायदेमंद।
  • पेट दर्द, ऐंठन और मरोड़ में फायदेमंद।
  • ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या का रामबाण उपाय।
  • पेट की अंदरूनी सूजन को दूर करने में उपयोगी।
  • भूख बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद।

चाय बनाने का तरीका 

ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या में इस चाय का रोजाना सेवन बहुत फायदेमंद माना गया है। कई एक्सपर्ट्स इस चाय के सेवन की सलाह देते हैं। खानपान में गड़बड़ी के कारण होने वाली ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप इस चाय का सेवन जरूर करें। आइये जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में।

आवश्यक सामग्री

  • एक चम्मच जीरा
  • एक चम्मच सौंफ
  • एक चम्मच अजवाइन
  • 1 गिलास पानी
  • नींबू (स्वाद के लिए)

बनाने का तरीका

  • इस चाय को तैयार करने के लिए पहले समान मात्रा में जीरा, अजवाइन और सौंफ ले लें।
  • अब इसे एक गिलास पानी में दाल दें और उबलने के लिए रख दें।
  • जब यह पानी उबलकर आधा हो जाये तो गैस बंद करके इसे उतार लें।
  • इसके बाद इसे छान लें और इसमें स्वाद के लिए थोड़ा नींबू का रस मिला लें।
  • अब इस चाय का सेवन आप भोजन करने के 1 घंटे बाद दिन में दो बार करें।

ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या में इन तीन मसालों का इस्तेमाल कर बनाई गयी चाय का सेवन बहुत फायदेमंद है। प्राचीन काल से ही भोजन में इन मसालों का इस्तेमाल होता आया है। आयुर्वेद में इन मसालों को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या में बीन्स जैसे फाइबर की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, ऑयली और फैट युक्त चीजों का सेवन और अधिक सोडियम युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको लंबे समय से ब्लोटिंग की समस्या हो रही है और तमाम उपायों के बाद यह ठीक नहीं हो रही है तो आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *