Saturday , May 4 2024
Breaking News

women: शादी के बाद क्यों बदल जाते हैं महिलाओं के शरीर, रूप और रंग, ये 6 बदलाव, जानिए अपने डॉक्टर से

Body change in woman after marrige: digi desk/BHN/शादी के बाद महिलाओं की लाइफ काफी ज्यादा बदल जाताी है। इसका असर उनके शरीर पर भी दिखता है। शादी के बाद महिलाओं और पुरुषों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नजर आ सकते हैं। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं का जीवन शादी के बाद काफी ज्यादा बदल जाता है। चाहे वह शारीरिक रूप से हो या फिर मानसिक रूप से हर तरह का असर शादी के बाद महिलाओं में दिखने लगता है।

भारत में कई महिलाओं के यौन जीवन की शुरुआत शादी के बाद ही होती है। यौन जीवन शुरू होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं अपनी शादी से काफी ज्यादा खुश होती है, जिसके कारण शरीर में हैप्पी हार्मोंस काफी ज्यादा रिलीज होता है। इन्हीं वजहों से शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव देखे जाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह बदलाव सभी में नजर आए।

1. ब्रेस्ट में परिवर्तन

डॉक्टर बताती हैं कि शादी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिलता है। दरअसल, शादी के बाद कपल्स के बीच रोमांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। रोमांस की वजह से हमारे शरीर की तंत्रिका तंत्र काफी ज्यादा उत्तेजित होती हैं, जिसके कारण नसों में गतिविधियां बढ़ जाती है। जिसका असर ब्रेस्ट पर पड़ता है। हालांकि, यह बात सभी पर लागू नहीं होता है। ऐसे कई मामले हैं, जिसमें शादी के बाद भी ब्रेस्ट साइज पर किसी तरह का असर नहीं दिखता है।

2. हैप्पी हार्मोंस बढ़ना

अपनी शादी को लेकर खुश रहने वाली महिलाओं के शरीर में हैप्पी हार्मोंस का स्त्राव अधिक होने लगता है। शादी के बाद अधिकतर महिलाओं के शरीर में सिरोटोनिंस, एंडोर्फिंस और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोंस काफी ज्यादा रिलीज होने लगते हैं। जिसकी वजह से रोमांस के दौरान उत्तेजना होती है। रोमांस के बाद हैप्पी हार्मोंस का प्रवाह काफी अच्छे से होता है।

3. चेहरे पर निखार

शादी के बाद चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। खासतौर पर ऐसी महिलाएं, जो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। क्योंकि खुश रहने से चेहरे पर ग्लो नजर आता है। साथ ही रोमांस से जब आपको खुशी मिलती है, जो इसका ग्लो आपके चेहरे पर नजर आता है। शादी के बाद शरीर में जिस तरह के हार्मोंस रिलीज होते हैं, उसका असर आपकी स्किन पर दिखता है। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और हेल्दी नजर आता है।

4. वजन बढ़ना

हालांकि, हर महिलाओं का शादी के बाद वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जिसका शादी के बाद वजन बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अपने खानपान पर ध्यान न देना होता है। दरअसल, शादी के बाद कई महिलाएं अपने परिवार के कामकाज में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वे सही समय पर खाना नहीं खा पाती हैं। साथ ही ऐसे कई अन्य तरह की लापरवाही करती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है। साथ ही कुछ मामलों में  सेक्स लाइफ बढ़ने के करण महिलाओं के पेट, थाई और हिप्स पर फैट बढ़ जाता है।

5. चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने

कुछ महिलाएं शादी के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा लेती हैं। जिसके कारण महिलाओं की स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो इससे बचें। डॉक्टर की सलाह पर भी गर्भनिरोधक गोलियां लें। साथ ही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए सेफ तरीका अपनाएं।

6. बॉडी के गंध को करता है तेज

शादी के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोंस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोंस के बढ़ने से हार्ट सुरक्षित रहता है। साथ ही इससे बॉडी की गंध तेज हो जाती है।  शादी के बाद शरीर में कई अन्य तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि यह सभी बदलाव आपके शरीर में भी दिखे। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और उसके कार्य करने की क्षमता भी अलग होती है।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *