Thursday , October 29 2026
Breaking News

प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले करोड़ों रुपये, कई ड्रमों से नोट बरामद, 60 करोड़ की आशंका

प्रयागराज
 यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाए करोड़ों रुपये बरामद किए है। आरोपी ने मकान के अंदर ड्रम में नोटों की गड्डियां भरकर जमीन में दबा रखी थीं। देर रात तक चार करोड़ रुपये की गिनती हुई थी। सूत्रों की मानें तो 60 करोड़ से ज्यादा की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम पुष्ट हो सकेगी। फिलहाल देर रात तक पुलिस की ओर से छानबीन और आरोपी से पूछताछ जारी रही। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली है। इतनी बड़ी संख्या में नोट देखकर हर कोई हैरान है।

सूत्रों की मानें तो बरईपुर रामनगर का एक व्यक्ति कुछ साल पहले पुणे में किसी फर्म में काम करता था। जहां से नोटबंदी के दौरान बोरियों में भरे रुपये लेकर फरार हो गया था। यहां गांव लौटने के बाद उसने कई बीघा जमीन खरीदी और रुपये ड्रम में रखकर मकान के अंदर ही जमीन में दबाकर रख दिए। कुछ दिन पहले उसकी पड़ोसी पट्टीदार से किसी बात पर कहासुनी हो गई और रुपये जमीन में दबाकर रखने की बात पुलिस तक पहुंच गई।

आलाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने मकान की चारों तरफ से घेराबंदी दबिश दी। उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर जमीन की खोदाई शुरू कराई। एक के बाद एक कई ड्रम में रुपये निकलने लगे तो इसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने नोटों की गिनती के लिए संबंधित विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। देर रात तक करीब चार करोड़ से अधिक रमक की गिनती हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस नोटों की गिनती के साथ ही आरोपी से रुपये के बारे में पूछताछ में जुटी है।

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के अनुसार बरईपुर रामनगर में एक व्यक्ति के मकान से करोड़ों रुपये मिले हैं। नोटों की गिनती पूरी होने के बाद कुल रकम की जानकारी स्पष्ट होगी। आरोपी को हिरासत में लेकर नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जंगल में आग की तरफ फैली नोट मिलने की सूचना
आरोपी के मकान को चारों तरफ से पुलिस के घेरने पर पहले तो लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर में ही जब पता चला कि जमीन के अंदर नोटों का जखीरा मिला है तो हर कोई हैरान रह गया। कुछ देर में ही यह सूचना जंगल में आग की तरफ हर तरफ फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

About rishi pandit

Check Also

लखनऊ में घरों के अंदर क्यों घुस रहे कोबरा और जहरीले सांप? अब तक 110 पकड़े गए

लखनऊ चौड़ा फन और लंबाई एक मीटर से अधिक, किसी पर हमला कर दे तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *